Hardoi News: तेंदुए के हमले में करीब 6 लोग घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Edited By Harman Kaur,Updated: 12 May, 2023 06:15 PM

hardoi news about 6 people injured in leopard attack

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरिया गांव में तेंदुए के हमले में करीब 6 लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी....

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरिया गांव में तेंदुए के हमले में करीब 6 लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।

तेंदुए के हमले में करीब 6 लोग हुए घायल
प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) शशिकांत अमरेश ने बताया कि जिले के सांडी क्षेत्र के मुरौली कठेरिया गांव में बृहस्पतिवार की शाम तेंदुए के हमले में करीब 6 लोग घायल हो गए। डीएफओ ने कहा कि वन विभाग की एक टीम गांव में पहुंच गई है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जंगल में गायब होने के बाद शुक्रवार को तेंदुआ नहीं देखा गया। दहशत में आए ग्रामीणों ने पत्रकारों को बताया कि बृहस्पतिवार शाम क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया था। मुरौली कठेरिया गांव निवासी रामू कुशवाहा बाहर बैठा था, जबकि एक अन्य ग्रामीण गोविंद चारा काट रहा था, तभी तेंदुए को पहली बार देखा गया और इससे पहले कि दोनों प्रतिक्रिया कर पाते, उसने उन पर हमला कर दिया।

PunjabKesari

बचाने गए लोगों पर भी तेंदुए ने किया हमला
घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई और लोगों की भीड़ जमा हो गई तो तेंदुआ रामस्वरूप की पत्नी रामलड़ैती की झोपड़ी में घुस गया। ग्रामीणों ने कहा कि जैसे ही स्थानीय लोगों ने इसे बाहर निकालने की कोशिश की, उसने कई लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें 4 और भगवान शरण, राखी यादव, रामबाबू और उषा घायल हो गए। इसके बाद में ग्राम प्रधान ने वन विभाग की टीम को सूचना दी और स्थानीय पुलिस व टीमें गांव मौके पर पहुंच गई। डीएफओ ने कहा कि ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!