गोरखपुर: टिफिन कार्यक्रम में बोले Yogi - 'अब देश सुरक्षित हाथों में है'

Edited By Ramkesh,Updated: 04 Jun, 2023 12:47 PM

gorakhpur yogi said in tiffin program now india s borders are in safe hands

Gorakhpur News उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन 2024 की तैयारी में चल रही भाजपा के टिफिन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में है, अब देश की सीमाएं सुरक्षित है। उन्होंने कहा...

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन 2024 की तैयारी में चल रही भाजपा के टिफिन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में है, अब देश की सीमाएं सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुश्मन भारत की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता।

 

योगी ने कहा कि 2014 से पहले कश्मीर समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में नक्सलवाद अपने चरम पर था। लेकिन आज पूरी तरह से देश में नक्सलवाद और आतंकवाद समाप्त हो चुका है। भारत अपने सम्मान के साथ किसी से समझौता नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के चारो तरफ से हाईवे निकल रहा है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में 15 नए एम्स बन रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है।  हमे इस बात को साबित करना है कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवादी पार्टी नहीं है। उन्होंने इस दौरान विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले लोग अयोध्या की तरफ देखना नहीं चाहते थे, लेकिन आज वह भी अयोध्या जाने और विकास की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि विरोधी सपनों की दुनिया में जी रहे है।  इस से कुछ होने वाला नहीं भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर 2024 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

ये भी पढ़ें:-  पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने ओडिशा ट्रेन हादसा पर जताया दुख, मृतकों के प्रति की शोक संवेदना व्यक्त

Farrukhabad: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति की शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, यह हादसा दिल दहला देने वाला है। वहीं, उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी का वहां पहुंचना उचित है। क्योकि घटना बहुत बड़ी थी और पीएम अपनी जिम्मेदारियों का उचित निर्वाहन करें। बता दें कि, लोक सभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है सलमान खुर्शीद की फर्रुखाबाद में चहल-कदमी बढ़ गई है। उनके आने के बाद जिले की कांग्रेस में क्रांति लाने की सुगबुगाहट रही।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!