आतंक की गंगोत्री दारुल उलूम, यहीं से निकलते हैं बड़े-बड़े आतंकवादीः गिरिराज सिंह

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Feb, 2020 03:54 PM

अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर से विवादस्पद बयान दिया है। देवबंद पहुंचे गिरिराज ने दारुल उलूम को आतंक की गंगोत्री करार दिया। दुनिया में जितने भी बड़े-बड़े आतंकवाद पैदा हुए...

सहारनपुुरः अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर से विवादस्पद बयान दिया है। देवबंद पहुंचे गिरिराज ने दारुल उलूम को आतंक की गंगोत्री करार दिया। दुनिया में जितने भी बड़े-बड़े आतंकवाद पैदा हुए हैं, वो चाहे हाफिज सईद का मामला हो ये सारे के सारे लोग यहीं से निकलते हैं। इसके साथ ही मुस्लिम राष्ट्र बनाने की साजिश का इशारा किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि वह गजवा-ए-हिंद के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। गजवा-ए-हिंद को भारत में लाकर मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं। हम उनका यह मकसद कामयाब नहीं होने देंगे। दिल्ली की हार पर गिरिराज ने कहा कि अगर चूक ना होती तो हम जीती बाजी हारते नहीं।

उन्होंने कहा कि देश के अंदर जनसंख्या नियंत्रण जल्द से जल्द लागू होना चाहिए। अन्यथा देश का विकास नहीं हो पाएगा, अगर देश का विकास करना है तो जनसंख्या नियंत्रण कानून बहुत जल्द से जल्द लाना होगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि CAA के खिलाफ जो भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं वह गलत है, उससे भारतीय की नागरिक को कोई भी खतरा नहीं है, लेकिन पता नहीं क्यों प्रदर्शन करने वाले लोग यह बात समझने को तैयार नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब भारत का बंटवारा हुआ था तो धर्म के आधार पर बंटवारा किया गया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!