एटीएस को मिली बड़ी सफलता, जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Jun, 2025 08:20 PM

ats gets big success fake currency gang busted

उत्तर प्रदेश एटीएस ने जाली नोटों के गोरखधंधे का भंडाफोड़ करते हुए एक बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने जनपद हापुड़ के फरीदनगर से आरोपी गजेन्द्र यादव को धर दबोचा। उसके पास से ₹3.90 लाख के जाली नोट बरामद किए गए हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस ने जाली नोटों के गोरखधंधे का भंडाफोड़ करते हुए एक बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने जनपद हापुड़ के फरीदनगर से आरोपी गजेन्द्र यादव को धर दबोचा। उसके पास से ₹3.90 लाख के जाली नोट बरामद किए गए हैं।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी नोटों की छपाई में इस्तेमाल होने वाला विशेष कागज और उपकरण भी जुटाता था। एटीएस ने उसके पास से नोट बनाने का पेपर और अन्य जरूरी उपकरण भी जब्त कर लिए हैं।

गिरफ्तारी के बाद छानबीन में खुलासा हुआ कि जाली नोट बनाने के लिए कागज बुलंदशहर निवासी मुनेश कुमार और वीर चौधरी उपलब्ध कराते थे। आरोपी पेपर शीट्स को ऑनलाइन पोर्टल alibaba.com से मंगवाते थे।

एटीएस ने इस गिरोह के अन्य दो सदस्यों — सिद्धार्थ झा और विजय वीर चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह काफी समय से नकली नोटों की सप्लाई में सक्रिय था और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपनी गतिविधियां फैला रहा था।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!