4 hours ago
8 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
1 day ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
कमबख्त इश्क: पति ने भेजा था 8 किलो का Love Letter, पत्नी के पास पहुंचा ताे हुई नाराज, फिर...
Edited By Umakant yadav,Updated: 22 Sep, 2020 06:37 PM
पति-पत्नी का रिश्ता इस दुनिया का सबसे खास रिश्ता होता है। जिसमें प्यार, संयम, समझदारी के साथ जिंदगी भर साथ निभाने का वादा होता है। लेकिन जब दोनों का किसी बात पर अनबन हो जाए तो वह अपने विरह को...
मेरठ: पति-पत्नी का रिश्ता इस दुनिया का सबसे खास रिश्ता होता है। जिसमें प्यार, संयम, समझदारी के साथ जिंदगी भर साथ निभाने का वादा होता है। लेकिन जब दोनों का किसी बात पर अनबन हो जाए तो वह अपने विरह को एक अलग रूप देने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसा ही एक मामला मेरठ से सामने आया है। जहां के रहने वाले जीवन सिंह बिष्ट ने पत्नी विरह में आज के 20 साल पहले एक भारी-भरकम प्रेम-पत्र लिखा था जो 8 किलोग्राम का था। इस पत्र को उस समय पोस्ट करने में 700 रुपये लगे थे। मेरठ के एक दीवाने का किस्सा बहुत खास जी हां,हम बात उस दौर की कर रहे हैं जब इश्क के इजहार के लिए डिजिटल इमोजी नहीं बल्कि खतों का सहारा हुआ करता था। जब न वॉट्सऐप था, न डिजिटल टेलिग्राम और न ही फेसबुक था। जिसे आज भी कई लोगों ने उस दौर की यादों को बहुत सलीके से सजो कर रखा है। उस दौर से जुड़े ढेरों किस्सों में मेरठ के एक दीवाने का किस्सा बहुत खास है। पत्नी से अगाध प्रेम करते थे जीवन बता दें कि मेरठ जनपद में शताब्दी नगर सेक्टर 1 के रहने वाले जीवन सिंह बिष्ट आयकर विभाग से नोटिस सर्वर की पोस्ट से रिटायर हैं। जीवन बताते हैं कि उनकी पत्नी कमला मूल रूप से अल्मोड़ा की निवासी थीं। शादी के बाद अकसर उनकी पत्नी मायके में ही रहती थीं। ऐसे में पत्नी से अगाध प्रेम करने वाले जीवन को अकसर उनकी याद सताती थी। एक बार जीवन की अल्मोड़ा में रह रही अपनी पत्नी कमला से कुछ अनबन हो गई। इसके बाद पत्नी को रिझाने के लिए जीवन ने एक अनूठा रास्ता अपनाया। 1999 में जीवन ने अपनी पत्नी को लिखा प्रेम-पत्र वर्ष 1999 में जीवन ने अपनी पत्नी को प्रेम-पत्र लिखना शुरू किया। इसे लिखने में लगभग 2 महीने का समय लगा। इतना ही नहीं जब यह खत लिखकर तैयार हुआ तो इसका वजन 8 किलो था। इस पत्र को पार्सल करने में उस समय जीवन के 700 रुपए खर्च हुए थे। पत्र में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की लिखी है गाथा जीवन बताते हैं कि जब उन्होंने अपनी पत्नी को प्रेम-पत्र लिखना शुरू किया तो वह रोज अपनी दिनचर्या से लेकर अपने साथ घटित होने वाली हर छोटी बड़ी घटना पत्र में लिखते थे। मगर इसी बीच कारगिल की लड़ाई शुरू हो गई। जिसके बाद उन्होंने पत्नी के ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से इस पत्र में कारगिल के युद्ध में शहीद हुए सभी भारतीय 525 जवानों की गाथा लिखी। उन्होंने बताया कि जिसके बाद अचानक ओडिशा में समुद्री तूफान आने से हजारों लोगों की मौत हो गई। इस घटना को भी जीवन ने सिलसिलेवार अपने खत में दर्ज किया। पत्र को पोस्ट करने का मन बनाया तो कंधार विमान कांड हो गया। इसके बाद जीवन ने इस घटना को भी अपने पत्र में शामिल किया। 8 हजार पन्नों के खत के हर पेज में हैं 32 सौ शब्द जीवन बताते हैं कि लगभग 8 हजार पन्नों के इस लव लेटर का हर पेज 16 इंच लंबा और 18 इंच चौड़ा है। हर पेज में लगभग 32 सौ शब्द लिखे हुए हैं। पत्र में लिखे एक-एक शब्द से पत्नी हुई भावुक जीवन के अनुसार, जब यह पत्र उनकी पत्नी के हाथों में पहुंचा तो 'वजनदार' पत्र को देखते ही उनकी पत्नी नाराज हो गईं। हालांकि, जब उन्होंने इस पत्र का एक-एक शब्द पढ़ा तो वह भावुक हो गईं और आंखो में अस्रु की धाराएं बहने लगी। वर्तमान समय में जीवन 1 पुत्र और 3 पुत्रियों के पिता हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है और जीवन का नाती पोतों से भरा-पूरा एक हंसता खेलता परिवार है। जीवन कहते हैं कि उनका लिखा हुआ यह लव लेटर विश्व के सबसे बड़े प्रेम पत्रों में शामिल है। जीवन का नाम लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड में भी दर्ज इतना ही नहीं जीवन का अपने ही घर में 2 फुट लंबा और 2 किलो का बैंगन उगाने के बाद वर्ष 1995-96 में लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था। फिलहाल, जीवन सिंह बिष्ट समाज की मुख्यधारा से भटके युवाओं को सही मार्ग दिखाने के लिए नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं।
गोद में बच्चा, आंखों में आंसू... प्रेमी के दरवाजे पर पहुंची प्रेमिका, पत्नी बोली– मेरा पति बेकसूर,...
प्रेमिका और उसके चार मासूम बच्चों की हत्या के मामले में दोषी को 8 साल बाद सजा, पति को फांसी और...
ना चप्पल, ना सड़क... दिव्यांग पति ने पत्नी को पीठ पर लादा, घुटनों के बल पहुंचा DM ऑफिस — इंसाफ के...
अनोखा मामला! सिद्धार्थनगर में 25 साल बाद पत्नी ने भांजे से रचाई कोर्ट मैरिज, पति ने कहा- 'जा जी ले...
पत्नी हुई बीमार तो पति ने अपनी ही 8 साल की बेटी पर डाली गंदी नजर, महीनों तक किया यौन शोषण, पीड़िता...
पत्नी के अफेयर से टूटा सिक्युरिटी गार्ड: सुसाइड नोट में लिखा – 'I Love You... मेरी मौत की खुशी में...
मोबाइल में हिंदू नाम से E-mail ID, 150 से अधिक लड़कियों की तस्वीरें, आरिफ का घिनौना खेल; पहले प्यार...
8 साल के अभय का अपहरण; आरोपियों ने मांगी एक करोड़ की फिराैती...फिर हत्या कर जमीन में दबाया शव
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को हटाने की मांग, BJP नेता जमाल सिद्दीकी ने लोकसभा अध्यक्ष और CM को भेजा...
प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात में थी पत्नी, अचानक पहुंचा पति; दोनों को नग्न पकड़ा...अब वही दे रही...
USD $
03/08/2025 02:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
20.0
Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में पिता से सहयोग मिल सकता है
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में किसी बात के चलते मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अटके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। सिंगल जातकों के जीवन में कोई खास दस्तक दे सकता है।
सिंह राशि के वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं लेकिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। काम के सिलसिले में बाहर जाने पर नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके काम की सराहना हो सकती है। व्यापारियों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज निवेश करने से पहले सलाह लेना बेहतर रहेगा। पार्टनरशिप में काम करने वालों को
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे जातकों को और फोकस करने की ज़रुरत है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर पर अचानक से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कामकाज के क्षेत्र में दिन थोड़ा
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। पार्टनर आपसे अपने दिल की बात बोल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बिज़नेस में कोई मनचाही डील मिल सकती है। माता पिता से किसी ज़रुरी मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes