BSP ने पूर्व विधायक गुड्डू पंडित और मुकेश पंडित को पार्टी से किया निष्कासित

Edited By Anil Kapoor,Updated: 29 Jun, 2019 01:42 PM

former mla guddu pandit and mukesh pandit expelled from bsp

डिबाई से पूर्व विधायक गुड्डू पंडित और शिकारपुर से उनके पूर्व विधायक भाई मुकेश शर्मा को बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। दोनों भाइयों द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने पर यह निर्णय लिया गया है।

बुलंदशहर: डिबाई से पूर्व विधायक गुड्डू पंडित और शिकारपुर से उनके पूर्व विधायक भाई मुकेश शर्मा को बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। दोनों भाइयों द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने पर यह निर्णय लिया गया है।

जिलाध्यक्ष के अनुसार दोनों भाइयों की लगातार हाईकमान तक शिकायतें पहुंच रही थीं। बसपा जिलाध्यक्ष कमल राजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले गुड्डू पंडित को पार्टी में शामिल किया गया और फतेहपुर सीकरी से पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया। लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों भाइयों का आचरण पार्टी की नीतियों से अलग था और कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के कई वीडियो भी वायरल हुए थे। इसके अलावा दोनों भाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

लगातार शिकायतें मिलने पर हाईकमान के आदेश पर दोनों भाइयों की गोपनीय जांच करवाई गई। जांच में दोनों भाइयों पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद हाईकमान ने दोनों को पार्टी से निष्कासित करने का निर्देश जारी कर दिया। उधर, बसपा से निष्कासन के बाद गुड्डू पंडित ने बताया कि बसपा सुप्रीमो के निर्णय से उन्हें खुशी है। उन्होंने खुद पर लगाए गए आरोपों को भी नकार दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!