UP के 21 जिलों में बाढ़ का कहर! CM योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, औरैया कलेक्ट्रेट में पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Edited By Mamta Yadav,Updated: 06 Aug, 2025 01:10 AM

flood wreaks havoc in 21 districts of up cm yogi did an aerial survey of flood

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को औरैया कलेक्ट्रेट में बाढ़ से प्रभावित लोगों में राहत सामग्री का वितरण किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किया।

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को औरैया कलेक्ट्रेट में बाढ़ से प्रभावित लोगों में राहत सामग्री का वितरण किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10-15 दिन के अंदर अत्यधिक बरसात के कारण प्रदेश के 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण और राहत कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ प्रभावी ढंग से सकुशल संचालन करने के लिए हर जनपद में प्रभारी मंत्रियों की तैनाती की गई है। मंत्री अपनी देखरेख में जिला व पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर बाढ़ राहत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

 


5 हजार से अधिक परिवार यमुना नदी के बाढ़ के कारण प्रभावित
सीएम योगी ने आगरा और औरैया के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद, औरैया कलेक्ट्रेट में उन्होंने राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने और आपदा प्रभावितों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में पीड़ितों तक मदद पहुंचानी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पांच हजार से अधिक परिवार यमुना नदी के बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान में चंबल से जल छोड़ने की वजह से जलस्तर बढ़ा जिससे बाढ़ की स्थिति बनी। यमुना का जलस्तर बाढ़ के खतरे के निशान से साढ़े चार मीटर ऊपर पहुंचा। जिसकी वजह से आगरा, इटावा, औरैया और जालौन सहित यमुना के तटवर्ती के क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित हुआ। इन क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित को सहायता और आर्थिक मदद के लिए सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। पीएसी, एनडीआरएफ को तैनात किया गया। सभी यूनिट बाढ़ कार्यों का निरीक्षण करके राहत देने काम कर रही हैं।

बाढ़ चौकी, नौका, ब्रेक फास्ट, भोजन, पशुओं के चारे की व्यवस्था
योगी ने कहा, प्रत्येक जनपद में कंट्रोल रूम, बाढ़ चौकी, नौका, ब्रेक फास्ट, भोजन, पशुओं के चारे की व्यवस्था की गई है। जो घरों में हैं उन्हें सूखा अनाज की किट भेजी गई है। आलू, आटा, चावल, तेल सहित अन्य सूखा सामग्री दी जा रही है। उन्होंने कहा, जनहानि होने पर परिवार को चार लाख रुपये की सहायता, मकान बह जाने पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर देने की व्यवस्था, पशुओं की हानि होने पर उसकी भी आर्थिक मदद की व्यवस्था की गई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!