Edited By Umakant yadav,Updated: 21 Aug, 2021 12:44 PM

उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में अज्ञात बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए इटावा जेल के डिप्टी जेलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। डिप्टी जेलर सैयद एस एच जाफरी के जेल परिसर में बने आवास पर रात 2:30 बजे बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग के निशान...
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में अज्ञात बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए इटावा जेल के डिप्टी जेलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। डिप्टी जेलर सैयद एस एच जाफरी के जेल परिसर में बने आवास पर रात 2:30 बजे बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग के निशान आप दीवारों पर साफ-साफ देख सकते हैं। लगभग 3 राउंड बदमाशों ने फायरिंग की। हालांकि इस फायरिंग की घटना में डिप्टी जेलर एसएच जाफरी को कोई हानि नहीं पहुंची।

डिप्टी जेलर के आवास पर हुए हमले की सूचना पर पुलिस टीम एक्टिव हो गई और देर रात ही घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। वहीं डिप्टी जेलर सैयद जाफरी का पूरा परिवार दहशत में है। इससे पहले भी डिप्टी जेलर जाफरी के ऊपर 2019 में हमला हो चुका है। पूरा घटना क्षेत्र सिविल लाइन थाना के अंतर्गत आता है। इस कारण भारी संख्या में पुलिस फोर्स घटनाक्रम की जांच में लगा हुआ है।

वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने की कोशिश कर रही है। पुलिस जेल के अंदर बंद अपराधियों पर भी नजर गड़ाए हुए हैं। फिलहाल इटावा पुलिस ने तीन चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि डिप्टी जेलर से दुश्मनी किसकी है।