एटा:  5 बीघे जमीन के लिए दबंगों ने  दलित युवक को जिंदा जलाया

Edited By Ajay kumar,Updated: 01 Jan, 2020 03:15 PM

etah dabangs burn dalit youth alive for 5 bighas of land

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के ब्लाक निधौलीकलां के गांव झनवारा में एक दलित युवक शेर सिंह उर्फ सहदेव 26 वर्षीय पुत्र हरदेव सिंह का बाजरे के ढेर में जला शव मिलने से सनसनी फैल गई

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के ब्लाक निधौलीकलां के गांव झनवारा में एक दलित युवक शेर सिंह उर्फ सहदेव 26 वर्षीय पुत्र हरदेव सिंह का बाजरे के ढेर में जला शव मिलने से सनसनी फैल गई। आपको बता दे कि योगी सरकार भले ही दलितों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ हो, लेकिन दबंगों के हौसले बुलन्द हैं।

ऐसा एक मामला एटा जिले से सामने आया है। जहां पर एटा के एक दलित परिवार की 5वीघा जमीन पर जबरन दबंगों ने कब्जा कर लिया है। शेर सिंह मृतक के भाई मोहरपाल ने आरोप लगाया कि गांव के दबंग लोगों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। इसी जमीन को लेकर दबंग लोगों ने उसके भाई को जिंदा जला कर हत्या की है। वहीं पुलिस  मामले की छानबीन कर  रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!