राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा एक्शन: रिमांड मिलते ही मास्टरमाइंड को ले गई पुलिस, अब खुलेगी संपत्तियों की पोल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Jul, 2026 12:16 PM

ram temple offering theft case tinnu and his nephew sent to police remand

राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले के मुख्य आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को पुलिस रिमांड पर लिए जाने के बाद शनिवार को मेडिकल जांच के लिए पुलिस लाइन ले जाया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि....

Ayodhya News: राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले के मुख्य आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को पुलिस रिमांड पर लिए जाने के बाद शनिवार को मेडिकल जांच के लिए पुलिस लाइन ले जाया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक मामलों की विशेष अदालत ने शुक्रवार को मामले के दोनों मुख्य आरोपियों को 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इससे जांच अधिकारियों को दोनों आरोपियों से पूछताछ करने और कथित तौर पर चोरी की गई नकदी, कीमती सामान तथा अन्य साक्ष्य बरामद करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव की 7 दिन की रिमांड का अनुरोध किया था, लेकिन अदालत ने 39 घंटे की रिमांड मंजूर की।

ये भी पढ़ें:- भाई को तड़पता देख बचाने दौड़ी 5 साल की मासूम बहन... एक झटके में बुझ गए घर के 2 चिराग

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच अधिकारियों ने गुरुवार को जेल में दोनों से पूछताछ की थी जिसके बाद नए सुरागों के आधार पर रिमांड अर्जी दाखिल की। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का करीबी माने जाने वाला टिन्नू कथित तौर पर मंदिर के दानपात्रों की निगरानी करता था, जबकि मनीष चढ़ावा राशि की गिनती के काम में शामिल था। पुलिस इससे पहले टिन्नू के घर से 1 लाख रुपए और मनीष के घर से 2 लाख रुपए बरामद कर चुकी है।

ये भी पढ़ें:- न्याय मांगने आई फरियादी को महिला दारोगा ने सरेआम जड़े जोरदार थप्पड़... Video Viral होते ही तुरंत हुआ ये बड़ा एक्शन

अधिकारियों ने बताया कि रिमांड के दौरान जांचकर्ता दोनों आरोपियों को विभिन्न स्थानों पर ले जाकर कथित चोरी के बारे में पूछताछ करेंगे। साथ ही अतिरिक्त नकदी और कीमती सामान का पता लगाने तथा कथित तौर पर गबन की गई रकम से खरीदी गई संपत्तियों का सत्यापन भी किया जाएगा। जांच एजेंसी इस मामले में गिरफ्तार 6 अन्य आरोपियों से भी पूछताछ कर चुकी है।

ये भी पढ़ें:- दूध में नींद की गोली और कंबल में जहरीला सांप... प्रेम विवाह का ऐसा खौफनाक अंत देख कांप जाएगी रूह

जांच अधिकारियों ने बैंक के पूर्व कर्मचारियों सुभाष श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा की निशानदेही पर इस सप्ताह की शुरुआत में बरामद नकदी, आभूषण और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी अदालत में प्रस्तुत किए। दोनों से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की गई थी। राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला जून के पहले सप्ताह में सामने आया था। अब तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि ट्रस्ट के 2 वरिष्ठ पदाधिकारी इस्तीफा दे चुके हैं। विपक्षी दलों ने कहा है कि वे 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी का मुद्दा उठाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!