UP के इस जिले में हिंदू युवती संग घूम रहा था मुस्लिम युवक, मार्केट में भीड़ ने जमकर पीटा, हिंदूवादी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

Edited By Purnima Singh,Updated: 13 Jul, 2026 02:03 PM

fir registered against 5 people for assaulting a muslim youth

मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिला परिषद बाजार के पास रविवार शाम एक मुस्लिम युवक को एक हिंदू महिला के साथ पाए जाने पर कथित तौर पर कुछ हिंदू कार्यकर्ताओं ने पीट दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी ...

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिला परिषद बाजार के पास रविवार शाम एक मुस्लिम युवक को एक हिंदू महिला के साथ पाए जाने पर कथित तौर पर कुछ हिंदू कार्यकर्ताओं ने पीट दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि मामले में पांच नामजद आरोपियों गौरव शर्मा, कुशलवीर, शुभम, प्रशांत शर्मा और लोकेश सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक की पहचान शामली जिले के निवासी मेहताब के रूप में हुई है। वह तानिया नामक एक महिला के साथ मुजफ्फरनगर आया था। पुलिस ने युवक की मेडिकल जांच भी कराई है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, तानिया ने आरोप लगाया कि वह और मेहताब छोले भटूरे की दुकान पर बैठे थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और दोनों से उनकी पहचान पूछी। इसके बाद आरोप है कि उन्होंने मुस्लिम युवक के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक तथा महिला को सुरक्षित वहां से ले गई। मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : डोली उठने के 16वें दिन उठी अर्थी... दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप, परिजनों ने खोला ससुराल का काला राज 

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक नदी से उस नवविवाहिता का शव बरामद किया, जिसकी शादी 16 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बिशारतगंज थाना प्रभारी (एसएचओ) प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मृतका की पहचान श्रीदेवी (21) के रूप में हुई है, जो रघुवीरपुरा गांव की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि श्रीदेवी के पिता नेत्रपाल ने अपने दामाद और उसके घर वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है... पढ़ें पूरी खबर...



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!