अगर आपके परिवार की महिला के साथ ऐसा होता तो... पूजा पाल ने Akhilesh से पूछा ऐसा सवाल कि मच गया हड़कंप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Jul, 2026 11:33 AM

pooja pal asked akhilesh such a question that it created a stir

समाजवादी पार्टी की बागी विधायक और हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं पूजा पाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि सपा प्रमुख को गैर-यादव पिछड़े वर्ग और महिलाओं की कोई चिंता नहीं है तथा उनकी राजनीति केवल यादव और मुस्लिम समुदाय....

Lucknow News: समाजवादी पार्टी की बागी विधायक और हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं पूजा पाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि सपा प्रमुख को गैर-यादव पिछड़े वर्ग और महिलाओं की कोई चिंता नहीं है तथा उनकी राजनीति केवल यादव और मुस्लिम समुदाय तक सीमित है। पाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए बयान में कहा कि यादव आज किस अधिकार से पिछड़ों और महिलाओं की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि वह पाल समाज से आती हैं, एक महिला हैं और समाजवादी पार्टी की विधायक भी रह चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति की हत्या के मामले में जब राज्य सरकार की कार्रवाई की सराहना करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया तो उन्हें समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

'अतीक के कातिलों को सजा वाले बयान पर अखिलेश की चुप्पी पर उठाए सवाल'
उन्होंने सपा महासचिव राम गोपाल यादव के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अतीक अहमद की हत्या करने वालों को सत्ता में आने पर सजा दी जाएगी। पूजा पाल ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने इस बयान का कभी विरोध नहीं किया और इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को केवल यादव और मुस्लिम समाज की चिंता है, जबकि गैर-यादव अन्य पिछड़ा वर्ग उनकी राजनीति में उपेक्षित है। उनका आरोप था कि समाजवादी पार्टी ने गैर-यादव पिछड़ी जातियों के साथ न्याय नहीं किया।

अखिलेश से तीखा सवाल- आपके परिवार की महिला के साथ ऐसा होता तो?
पूजा पाल ने अखिलेश यादव से सवाल किया कि यदि उनके परिवार की किसी महिला के साथ वैसी ही घटना होती जैसी उन्होंने झेली और सरकार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती, तो उनकी प्रतिक्रिया क्या होती।उन्होंने कहा कि उन्हें अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!