भीषण गर्मी के चलते इंसानों के साथ मशीनें भी त्रस्त, ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाए गए कूलर

Edited By Ramkesh,Updated: 27 May, 2024 01:35 PM

due to extreme heat machines along with humans are suffering

उत्तर भारत प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी रही है। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर पंखे का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन इस प्रचंड गर्मी में इंसान के साथ मशीनें भी त्रस्त दिखाई पड़ रही हैं।

लखनऊ: उत्तर भारत प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी रही है। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर पंखे का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन इस प्रचंड गर्मी में इंसान के साथ मशीनें भी त्रस्त दिखाई पड़ रही हैं।

PunjabKesari

दरअसल, राजधानी लखनऊ के  जानकीपुरम स्थित सहारा स्टेट पावर हाउस से कुछ तस्वीरे सामने आई है जहां पर ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए जगह-जगह बड़े-बड़े कूलर लगाए गए हैं।

 बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी वजह से लगातार ट्रांसफार्मर फुंकने व आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए पावर हाउस में चारों तरफ कूलर लगाए गए हैं।

ये भी पढें:-  UP Weather Update: यूपी में भीषण गर्मी का सितम जारी, 22 जून तक प्रदेश में आएगा मानसून!

UP Weather Update: पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है ऐसे में लोग अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए हैं लेकिन जरूरी काम से लोगों को घर से बाहर निकला ही पड़ता है। ऐसे में लोगों के मन में यही सवाल है कि गर्मी का यह सितम और कब तक जारी रहेगा और सूबे में मानसून की कब तक एंट्री हो सकती है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 10 दिन तक लोगों को गर्मी से कोई भी राहत नहीं मिलने वाली है। दिन में तापमान 42° तो वहीं रात में 29° रहने का  पूर्वानुमान है। दिन में हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की संभावना है। अधिक गर्मी की वजह से  कीड़े-मकोड़े, जहरीले जीव-जंतुओं के अंडे नष्ट होंगे, चूहों की संख्या नियंत्रित रहेगी और बुखार के वायरस नष्ट होंगे।  

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!