UP Weather Update: यूपी में भीषण गर्मी का सितम जारी, 22 जून तक प्रदेश में आएगा मानसून!

Edited By Ramkesh,Updated: 27 May, 2024 01:08 PM

up weather update the scorching heat continues in up monsoon

पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है ऐसे में लोग अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए हैं लेकिन जरूरी काम से लोगों को घर से बाहर निकला ही पड़ता है। से में लोगों के मन में यही सवाल है कि गर्मी का यह सितम और कब तक जारी रहेगा और...

UP Weather Update: पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है ऐसे में लोग अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए हैं लेकिन जरूरी काम से लोगों को घर से बाहर निकला ही पड़ता है। ऐसे में लोगों के मन में यही सवाल है कि गर्मी का यह सितम और कब तक जारी रहेगा और सूबे में मानसून की कब तक एंट्री हो सकती है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 10 दिन तक लोगों को गर्मी से कोई भी राहत नहीं मिलने वाली है। दिन में तापमान 42° तो वहीं रात में 29° रहने का  पूर्वानुमान है। दिन में हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की संभावना है। अधिक गर्मी की वजह से  कीड़े-मकोड़े, जहरीले जीव-जंतुओं के अंडे नष्ट होंगे, चूहों की संख्या नियंत्रित रहेगी और बुखार के वायरस नष्ट होंगे।  

PunjabKesari

वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। आज तेज गर्म हवाएं चलने के साथ ही भीषण लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री अधिक है। राजधानी में सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 48 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आसमान साफ रहने और तेज हवाओं के साथ लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना जताई है।

22 जून तक प्रदेश में आएगा मानसून
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया 'मानसून सबसे पहले केरल में आता है। 22 जून के बाद मानसून प्रदेश में आता है। हालांकि कभी- कभी इसके पहले भी मानसून दस्तक दे देता है। इस बार मानसून समय से आने की संभावना है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!