अयोध्या में चलेगी डबल डेकर क्रूज, चलचित्र के माध्यम से राम कथा और पौराणिक व आध्यात्मिक पहलुओं से रूबरू होंगे भक्त

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 23 Feb, 2023 01:05 PM

double decker cruise will run in ayodhya

अयोध्या (संजीव आजाद) : उत्तर प्रदेश में BJP की सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम की नगरी को सजाने संवारने का काम तेजी से कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर पर फैसला आने के बाद सरकार का मकसद इस शहर को धार्मिक...

अयोध्या (संजीव आजाद) : उत्तर प्रदेश में BJP की सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम की नगरी को सजाने संवारने का काम तेजी से कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर पर फैसला आने के बाद सरकार का मकसद इस शहर को धार्मिक टूरिज्म के हब के रूप में विकसित करने का है। जिसको लेकर CM योगी बहुत सक्रिय भी दिखाई देते हैं। पहले उन्होंने अयोध्या में दीपोत्सव मना करके लोगों का ध्यान UP की तरफ आकर्षित किया, फिर भक्तों की सुविधा का ध्यान रखते हुए शहर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण, शहर के रास्ते का चौड़ीकरण करवाना हो और अब भक्तों के लिए डबल डेकर क्रूज चलाना हो। जिसके माध्यम से श्रद्धालु सरयू भ्रमण के दौरान क्रूज में चलचित्र के माध्यम से भगवान श्री राम के जीवन और उनके आदर्शों से रूबरू होंगे। इसके साथ ही वह क्रूज भ्रमण के दौरान भजन भी सुन सकेंगे। लोगों को उम्मीद है  कि दीपोत्सव से पहले इसका संचालन शुरू हो जाएगा।

PunjabKesari

देश की पहली सोलर लग्जरी क्रूज होगी रामायण

सरयू नदी में संचालन के लिए प्रस्तावित लग्जरी सोलर रामायण क्रूज के निर्माण का कार्य अप्रैल माह से शुरू हो सकता है। गुप्तार घाट के महाराणा प्रताप पार्क के पास रामायण क्रूज का निर्माण केरल की नवाल्ट ओसियन इलेक्ट्रीफाइड कंपनी करेगी। इस स्थल पर कवर्ड शेड का निर्माण शुरू हो चुका है। सेड बनते ही केरल के इंजीनियर अपनी टीम के साथ यहां डेरा डाल देंगे। यही टीम देश के पहले सोलर लग्जरी रामायण क्रूज का निर्माण करेगी।

PunjabKesari

केरल के इंजीनियर बनाएंगे  क्रूज
रामायण क्रूज का निर्माण केरल की नवाल्ट ओसियन इलेक्ट्रीफाइड कंपनी के इंजीनियर ने बताया कि रामायण क्रूज का निर्माण पूरी तरह से फाइवर मैटेरियल से किया जाएगा। जिसकी लंबाई 25 मीटर और चौड़ाई 8.3 मीटर होगी, सरयू को प्रदूषण से बचाने के लिए इसका संचालन शौर्य ऊर्जा से होगा। इसका संचालन वाराणसी की अलकनंदा क्रूज लाइंस करेगी। क्रूज के निर्माण में लगभग 9 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। रामायण क्रूज सभी तरह की लग्जरी सुविधाओं से लैस होगा, साथ ही साथ क्रूज में ही चलचित्र के माध्यम से पर्यटकों को रामायण, रामकथा के साथ-साथ अयोध्या के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया जाएगा। गुप्तार घाट से नया घाट अयोध्या तक लगभग 10 किमी दूरी में चलने वाले क्रूज में एक साथ 150 श्रद्धालु सफर कर सकेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!