Mainpuri से Dimple Yadav 1 लाख 89 हजार मतों से जीतीं, जयवीर सिंह को मिली हार

Edited By Pooja Gill,Updated: 04 Jun, 2024 03:46 PM

dimple yadav won from mainpuri by 1 lakh 89 thousand votes jaiveer singh lost

Mainpuri Results: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने बड़ी जीत हासिल की है। डिंपल यादव 1 लाख 89 हजार मतों से जीतीं है। इस सीट भारतीय जनता पार्टी...

Mainpuri Results: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने बड़ी जीत हासिल की है। डिंपल यादव 1 लाख 89 हजार मतों से जीतीं है। इस सीट भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और प्रदेश सरकार मे मंत्री जयवीर सिंह हार गए है। इस सीट से सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी थी।

डिंपल यादव ने सुबह से ही बनाई थी लीड 
मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने सुबह से ही लीड बनाई हुई थी। जैसे-जैसे मतगणना का क्रम आगे बढ़ा, वैसे-वैसे मतों का अंतर भी बढ़ता गया। शाम तीन बजे तक डिंपल यादव ने 2,10,808 मतों के साथ बड़ी लीड बना ली थी। इसके बाद डिंपल यादव ने 1 लाख 96 हजार 200 वोट अब तक प्राप्त कर जीत का बड़ा अंतर खड़ा कर दिया था। भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह को यहां से 1 लाख 28 हजार 605 वोट मिले थे। भाजपा प्रत्याशी कुल 67595 मतों से डिंपल यादव से पीछे हो गए थे। अब यहां से डिंपल यादव ने 1 लाख 89 हजार वोट लेकर बड़ी जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ेंः UP: लखनऊ से राजनाथ सिंह, कैराना से सपा की इकरा और अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल जीते...डिंपल यादव भी जीतीं
उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। वोटों की गिनती 75 जिलों के 81 केंद्रों पर की जा रही है। पिछले दो चुनावों में यहां की जनता ने भाजपा का साथ दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में देखना होगा कि जनता किसके साथ देती है। उत्तर प्रदेश में मतगणना शुरू होने के साथ ही सबसे पहले पोस्ट बैलेट से गणना शुरू हुई। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम से गणना शुरू हुई। एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को लाभ होने की संभावना जताए जाने के बाद विपक्षी दलों सपा-कांग्रेस ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। विपक्षी दलों द्वारा एग्जिट पोल को नकार देने के बाद भाजपा ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा वर्ष 2019 का इतिहास दोहराएगी या फिर सपा-कांग्रेस गठबंधन बाजी मारेगी।

 

 

   

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Lucknow Super Giants

130/4

15.5

Lucknow Super Giants are 130 for 4 with 4.1 overs left

RR 8.39
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!