22 जून को देवरिया में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Edited By Imran,Updated: 21 Jun, 2022 07:15 PM

deputy cm keshav prasad maurya in deoria on june 22

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 22 जून को देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र के विशंभरपुर गांव आएंगे। वह पूर्व सांसद स्व. हरिवंश सहाय के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनके आगमन की भनक मिलते ही जिला प्रशासन तैयारियों में जुट...

देवरिया: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 22 जून को देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र के विशंभरपुर गांव आएंगे। वह पूर्व सांसद स्व. हरिवंश सहाय के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनके आगमन की भनक मिलते ही जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। 

उप मुख्यमंत्री सुबह सात बजे सड़क मार्ग से देवरिया के लिए लखनऊ से प्रस्थान करेंगे। वह सुबह 11.30 बजे विशंभरपुर गांव पहुंचकर पूर्व सांसद स्व. हरिवंश सहाय के ब्रह्मभोजन कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके बाद वह दोपहर 12 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज व एएसपी डा. राजेश सोनकर विशंभरपुर गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल को देखा।

पूर्व सांसद के पुत्र डा. अरविंद सहाय से जानकारी ली। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, वाहन पार्किंग, सड़क आदि को जाना। इस दौरान उप जिलाधिकारी अरुण वर्मा, अश्वनी श्रीवास्तव, अश्वनी पांडेय, हरिवंश यादव आदि मौजूद रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!