1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
5 days ago
7 days ago
8 days ago
10 days ago
2 weeks ago
3 weeks ago
Tuesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
डिप्टी CM केशव मौर्य पहुंचे बांदा, 320 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण
Edited By Ramkesh,Updated: 24 Jan, 2021 07:02 PM
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बांदा जिले के जी आई सी ग्राउंड में एक जन सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 320 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी किया।
बांदा: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बांदा जिले के जी आई सी ग्राउंड में एक जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 320 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी किया। उन्होंने सपा-बसपा पर जमकर निशाना भी साधा। मौर्य ने 10 योजनाओं की अलग से घोषणा की है। उन्होंने कहा जब मैं बांदा आऊंगा तो सड़क मार्ग से आऊंगा क्योंकि जब बांदा आने का कार्यक्रम बनाता हूं तो हेलीकॉप्टर गड़बड़ा जाता है। इसलिए जब भी आऊंगा तो सड़क मार्ग से आऊंगा। मौर्य ने कहा उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा की सरकार थी तो पहले क्या होता था कि सड़क में गड्ढे के अलावा कुछ नहीं होता था अब आपको सड़क में गड्ढा खोजना पड़ता है। ये ईमानदारी से कार्य करने का प्रमाण है। आप कल्पना कर सकते है जो बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे बन रहा है वो बन रहा होता क्या, जो हर घर नल हर घर जल योजना हमारी सरकार ने बनाई है। रोजगार के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा जो कही और बैठे है उनको बुंदेलखंड आना पड़ेगा रोजगार के लिए। डिप्टी सीएम ने कहा विरोधी मित्र है जिन्हें विपक्षी दल का नेता कहते है वो निशाना प्रधानमंत्री को बनाते है भाजपा को निशाना बनाते है। क्यो बनाते है जानते हो जो भाजपा सरकार ने सबके लिए योजनाएँ चलाई, गरीबो के घरों में बिजली लगाने का काम किया है। हमारे विपक्षी लगातार आरोप लगाएंगे। अपने क्या किया है। गुंडागर्दी चरम पर थी। आप जैसा चाहते है वैसा परिणाम मिल रहा है आपको। पहले क्या होता था लखनऊ दिल्ली से गरीबों के लिए कोई भी योजना चलती थी तो कांग्रेस के प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि एक रुपये केंद्र से भेजते थे तो 15 पैसे गरीब तक पहुचते थे लेकिन अब हमारे प्रधानमंत्री कहते है कि हम पांच सौ आपके खाते में पेंशन का भेजते है तो 5 सौ का 5 सौ पहुंचता है। जो लाभ अभी आपको मिल रहा है वो पहले नहीं मिलता तथाकथित नेता और दलाल 85 प्रतिशत खा जाते और 15 प्रतिशत आपको मिलता। ग़रीबों को स्वास्थ्य के लिए गोल्डन कार्ड दिए जिसमे पांच लाख तक का इलाज आप अपने परिवार का करवा सकते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर अमीरों के विकास करने का आरोप लगाते है जबकि गरीबो को सभी सहूलियत दी जा रही है। सरकारी नौकरी जब पहले मिलती थी तो क्या ईमानदारी से पाते थे क्या अब व्यवस्था बदल गयी गई है अब चक्कर मे न पडऩा अगर कोई ठगने का काम करता है तो उसे जेल भेजने का काम किया गया है। बुंदेलखंड की बात करु तो 100 में 60 हमारा है और जो शेष है उसमें बटवारा है और उस बटवारे में भी हमारा है। समाजवादी पार्टी मतलब समाप्त पार्टी, बसपा मतलब बिल्कुल समाप्त पार्टी, कांग्रेस में फ़ोटो खिंचने के अलावा कुछ नही किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश मे एक एक नागरिक के दिल मे निवास करते है। डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा जम्मू में धारा 370 थी जिसके कारण जम्मू में देश के राष्ट्रपति भी एक इंच जमीन नहीं खरीद सकते थे लेकिन भाजपा सरकार ने धारा 370 हटा दिया। हम 1990 को भूल नही सकते है जब रामलला की भूमि में रामभक्तों को खोज खोज कर गोली मारी गयी थी। जो भगवान राम को काल्पनिक कहते थे अब वो चित्रकूट , हरिद्वार, प्रयागराज सभी जगह मंदिर मंदिर घूम रहे है। एक दिन अखिलेश यादव श्रावस्ती गए थे और वहा से उन्होंने ट्वीट किया कि श्रावस्ती को विश्व स्तर में विकसित करेगे । अब सब ट्विवटर के नेता हो गए है।अखिलेश यादव जी मुंगेरीलाल के सपने दिखाना बन्द करो जब आप सरकार में थे तब कुछ नही किया अब जब सभी माफियाओं के यहां बुल्डोज़र चल रहै है तो आपको दर्द हो रहा है ।
जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी
CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- आपको बांग्लादेशी घुसपैठियों से इतना प्यार क्यों
जनता दर्शन में CM योगी का भरोसा, बोले- पति के ऑपरेशन में नहीं आने देंगे कोई दिक्कत
विजयादशमी पर CM योगी, अखिलेश और मायावती ने दीं शुभकामनाएं, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश
जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियादें, अधिकारियों को संवेदनशीला के साथ त्वरित समाधान के...
'दुनिया में भारत का डंका, मोदी के नेतृत्व में आर्थिक शक्ति बना देश', CM योगी का बड़ा बयान
अखिलेश का योगी पर तंज- गोरखपुर बचाने में जुटे रहे CM, BJP ने वाराणसी की दोनों MLC सीटें गंवाईं
पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी का संदेश-‘नए यूपी में कानून से ऊपर कोई नहीं’, बोले- उपद्रव से उत्सव का...
फाइलों का निस्तारण नहीं, जनता की संतुष्टि ही लोक सेवक की सफलता का पैमाना: CM योगी
"CM योगी पर बयान के लिए तुरंत माफी मांगें".. अखिलेश यादव को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की सख्त चेतावनी
CAD $
03/11/2026 18:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। युवाओं को आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार...
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कोई पुराना दोस्त आपसे उधार मांग सकता है। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी के विवाद में...
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने की योजना...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। लव लाइफ में रोमांस की कमी महसूस हो सकती है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। भाई-बहन की शादी पक्की होने से घर...
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को काम मिल सकता है। अपनी बिजी लाइफ में से कुछ पल निकालकर परिवार और...
मकर राशि वालों आज का दिन नई उमंगों से भरा रहने वाला है। परिवार में चल रही कोई समस्या सॉल्व हो जाएगी। माता के साथ किसी काम को पूरा करवाने में दिन बीत...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग साथी के साथ बैठकर...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। युवा पिता के सहयोग से कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। बच्चे कोई कोर्स करने के बारे में...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes