सीएम योगी का निर्देश- रोजाना डेढ़ लाख नमूनों की कोविड जांच की जाए
Edited By Imran,Updated: 26 Apr, 2022 01:50 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश देते हुए मंगलवार को कहा कि हर दिन न्यूनतम डेढ़ लाख नमूनों की जांच की जाए।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश देते हुए मंगलवार को कहा कि हर दिन न्यूनतम डेढ़ लाख नमूनों की जांच की जाए। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के जिलों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे में जरूरी है कि जांच को और बढ़ाया जाए।





योगी ने निर्देश दिये,“हर दिन न्यूनतम डेढ़ लाख नमूनों की जांच की जाए। कोविड संक्रमित लोगों से सतत संवाद-संपर्क बनाते हुए उनके उपचार की सभी जरूरी व्यवस्था कराई जाए। ज्यादातर लोगों को घर में ही पृथक रहने की आवश्यकता पड़ रही है, इसलिए उन्हें पृथक-वास प्रोटोकॉल की पूरी जानकारी दी जाए।” मुख्यमंत्री ने कहा,“राजधानी लखनऊ और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जिलों में संक्रमण के मामले अधिक आ रहे हैं। इन जिलों में मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी बनाया जाए। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करने के लिए जागरूक किया जाए।”
उन्होंने 18 वर्ष तथा उससे अधिक उम्र के नागरिकों के कोविड रोध टीकाकरण पर संतोष जाहिर किया लेकिन कहा कि बच्चों के टीकाकरण को और तेज करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को पहली खुराक के बाद अब पात्रता के अनुसार दूसरी खुराक भी दी जाए तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर खुराक लगाए जाने में तेजी लाई जाए।
Related Story

अखिलेश के दौरे पर प्रशासन की रोक? बोले- निष्पक्ष जांच से सामने आए सच्चाई

UP में 40 नए अधिकारियों की भर्ती, CM योगी ने की मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई रफ्तार

स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी से बदलेगी शिक्षा, CM योगी बोले- ये तकनीक का असर

बागड़ धाम से लौटते समय हादसा, 12 श्रद्धालुओं की मौत पर CM योगी ने जताया दुख, आर्थिक मदद का ऐलान

शिक्षक दिवस पर योगी का संदेश, प्राचीन ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में गुरुजनों की अहम...

‘अब दंगों का डर नहीं, मनाए जाते हैं पर्व-त्योहार’, मथुरा में CM योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ट्राले से टकराई तेज रफ्तार पिकअप: पलवल में UP के 6 श्रद्धालुओं की मौत, CM योगी ने घटना पर जताया दुख

CM योगी ने विपक्ष पर बोले हमला, कहा- बच्चों की मौत छिपाने के लिए इंसेफेलाइटिस को बताया ‘अज्ञात...

‘आप अकेले नहीं हैं’, बाढ़ पीड़ितों से बोले CM योगी, 102 गांवों को हरसंभव मदद का भरोसा

यूपी को वैश्विक टेक्सटाइल हब बनाने का लक्ष्य, CM योगी बोले- ‘उत्तर प्रदेश’ का मतलब ‘अल्टिमेट...