Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 22 May, 2020 09:20 PM
चीन के वुहान से निकले खतरनाक कोरोना वायरस देश भर में भय का पर्याय बन चुका है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में इस वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आज इसने प्रदेश के लगभग सभी जनपदों को अपनी जद में ले लिया...
अलीगढ़ः चीन के वुहान से निकले खतरनाक कोरोना वायरस देश भर में भय का पर्याय बन चुका है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में इस वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आज इसने प्रदेश के लगभग सभी जनपदों को अपनी जद में ले लिया है। जिला अलीगढ़ में आज 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिलाधिकारी चद्रभूषण सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
बता दें कि इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 120 हो गई है। जिले में कोरोना से अब तक कुल 56 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं वहीं जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 52 हैं। वहीं जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है।