घूमने निकले परिवार पर टूटा कहर, बच्चे के लिए चॉकलेट ले रहा था पिता... तभी मासूम बेटे और पत्नी के सामने गोलियों से भूनकर की ह/त्या

Edited By Purnima Singh,Updated: 27 Jul, 2026 11:25 AM

haryana youth shot dead in front of his wife

उत्तर प्रदेश में फरुर्खाबाद जिले के कादरी गेट थाना क्षेत्र में अज्ञात असलाहधारियों ने हरियाणा के एक युवक की उसकी पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए ...

फरुर्खाबाद : उत्तर प्रदेश में फरुर्खाबाद जिले के कादरी गेट थाना क्षेत्र में अज्ञात असलाहधारियों ने हरियाणा के एक युवक की उसकी पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के चांदावली थाना क्षेत्र के दयालपुर निवासी अरुण सिंह (30) अपनी पत्नी राखी और दो वर्षीय पुत्र जयंत के साथ कार से 24 जुलाई को घूमने निकले थे। 

वाराणसी घूमने के बाद वह रविवार को फरुर्खाबाद होते हुए आगरा जा रहे थे। रविवार रात करीब नौ बजे उनकी कार कादरी गेट थाना क्षेत्र स्थित गंगा पांचाल घाट पुलिस चौकी के समीप एक पेट्रोल पंप के पास रुकी। अरुण सिंह दुकान से कोल्ड ड्रिंक और बच्चे के लिए चॉकलेट खरीद रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक कार से उतरे सशस्त्र बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से अरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मसेनी चौराहे की ओर कार से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी तथा कादरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

घायल अरुण सिंह को रात करीब 9:30 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक अभय वर्मा ने मृतक की पत्नी राखी से घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं तथा मामले का शीघ्र खुलासा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!