Edited By Pooja Gill,Updated: 18 May, 2025 12:36 PM

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर पांच में हिंडन नहर में कूदी एक महिला को बचाने के लिए यातायात उपनिरीक्षक और कॉन्स्टेबल भी नदी में कूद गए। उन्होंने अपनी जान की परवाह...
UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर पांच में हिंडन नहर में कूदी एक महिला को बचाने के लिए यातायात उपनिरीक्षक और कॉन्स्टेबल भी नदी में कूद गए। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना अपना फर्ज निभाया और महिला को बचाने की कोशिश की। महिला और यातायात उपनिरीक्षक बच गए, लेकिन कॉन्स्टेबल गहरे दलदल में चले गए और डूबने की वजह से उनकी मौत हो गई।
घरेलू विवाद के चलते नहर में कूदी महिला
घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की और नहर में कूद गई। जानकारी के मुताबिक, वैशाली सेक्टर दो की झुग्गी में आरती और आदित्य परिवार के साथ रहते हैं। छह माह पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। लगभग 10 दिन पहले उसके घर में 10 हजार रुपये चोरी हो गए थे। तब उसके घर वालों ने चोरी का आरोप आरती पर लगाया था अब लगभग तीन से चार दिन पहले पाजेब और चेन चोरी हो गई। जिनकी चोरी का भी आरोप भी परिवार वालों ने आरती पर लगाया। इसी विवाद के चलते उसने हिंडन नहर में छलांग लगा दी।
महिला को देखकर नदी में कूदे कांस्टेबल
इसी दौरान नहर के पास में यातायात उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और कांस्टेबल अंकित तोमर ड्यूटी पर तैनात थे। आरती के कूदते हुए उन्होंने देख लिया और कांस्टेबल अंकित भी नहर में कूद गए। तभी यातायात उपनिरीक्षक धर्मेंद्र भी पानी में कूद गए। दोनों ने महिला को बचाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अंकित गहरे दलदल में चले गए। लोगों ने बताया कि महिला हाथ पैर मारकर महिला बाहर आग गई और उपनिरीक्षक धर्मेंद्र भी घायल हो गए।
दलदल में मिले अंकित
जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। तब तक कुछ निजी गोताखोर नहर में कूद गए। अग्निशमन कर्मियों को मौके पर बुलाया गया और उन्होंने कांस्टेबल की तलाश करनी शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद अंकित को दलदल से निकालकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक उनकी सांसे थम गई थी। इस घटना के बाद उनके परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है।