Edited By Pooja Gill,Updated: 16 May, 2025 12:47 PM

Ballia Murder Case: उत्तर प्रदेश के बलिया से पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां पर एक 50 साल की महिला का किसी और के साथ चक्कर चल रहा था। इसी चक्कर में उसने अपने...
Ballia Murder Case: उत्तर प्रदेश के बलिया से पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां पर एक 50 साल की महिला का किसी और के साथ चक्कर चल रहा था। इसी चक्कर में उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटा दिया। दोनों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की और शव को छह टुकड़ों में काट दिया। इसके बाद उसके बॉडी पार्ट्स अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए।
पत्नी ने कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार, बीते 10 मई को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति का हाथ-पैर कटा शव मिला था। अगले दिन कुएं में पड़ा धड़ भी मिला। इन बॉडी पार्ट्स को बरामद करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। शव की पहचान राजेंद्र कुमार के रूप में हुई। दरअसल, मृतक की पत्नी माया देवी ने 10 मई को बलिया थाना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पति देवेंद्र कुमार जो सेना के BRO विंग से रिटायर्ड हैं लापता हो गए हैं। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है। वह बेटी को लाने के लिए बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन गए थे। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
घाघरा नदी में फेंका सिर
पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को एक हाथ-पैर कटा शव मिला था। अगले दिन कुएं में पड़ा धड़ भी मिला। इसके बाद पुलिस ने पहचान कराई तो शव की पहचान राजेंद्र कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो मृतक की पत्नी पर पहला शक गया। शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की और जांच की। माया देवी का अनिल यादव नाम के एक व्यक्ति के साथ अफेयर था। पहले तो उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की मगर कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनकी पोल खुल गई। पुलिस की सख्ती के बाद उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उन दोनों के दो साथियों को भी पकड़ लिया, जिन्होंने मर्डर करने में साथ दिया। पुलिस मृतक का सिर अभी तक तलाश रही है, वो आरोपियों ने घाघरा नदी में फेंक दिया था।