कांग्रेस संविधान के आधार पर जनता को वास्तविकता बताने का कर रही प्रयास: सचिन नायक

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Jan, 2020 01:39 PM

congress is reality on the basis of the constitution sachin nayak

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वी जोन प्रभारी सचिन नायक  मीडिया से मुखातिब हुए। यहां उन्होंने सीएए को लेकर स्मृति ईरानी द्वारा किए गए कांग्रेस हमले का मुहतोड़ जवाब...

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वी जोन प्रभारी सचिन नायक  मीडिया से मुखातिब हुए। यहां उन्होंने सीएए को लेकर स्मृति ईरानी द्वारा किए गए कांग्रेस हमले का मुहतोड़ जवाब दिया है।
PunjabKesari
बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नायक ने कहा कि CAA के जरिये सरकार की मूल मनसा किसी को डराने की है। राजनीतिक फायदे की राजनीति करना बड़ा आसान काम है। राजनीतिक धर्म यह है की जो असुरक्षित महसूस करें उनको सुरक्षा देना राजनीति धर्म होता है। मैं योगी जी और स्मृति ईरानी से पूछना चाहता हूं क्या वो इस तरह की राजनीति कर रहे हैं? वो आसाम जाएं, वहां उनकी सरकार है उनके मुख्यमंत्री है, उनके मुख्यमंत्री कहीं असम में घूम नहीं पा रहे हैं। केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। जहां लोगों ने इसकी प्रताड़ना झेली है, वहां उसे करके बतायें।

नायक ने कहा कि हमारा भी कर्तव्य है कि हम संवैधानिक रूप से इसकी लड़ाई लड़े जो कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को लड़ रही है। इस देश का निर्माण महान लोगों ने किया है। हमने दुनिया को शांति का राह दिखाने का काम किया है। ऐसे समय में देश में CAA जैसा कानून लाकर धर्म के आधार पर विभाजन करने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है। वहीं CAA और NRC पर जनता में कांग्रेस द्वारा भ्रम फैलाये जाने के आरोप पर राष्ट्रीय सचिव का कहना है की यह आरोप गलत  है। हम तो संविधान के आधार पर जनता को वास्तविकता बताने का प्रयास कर रहे हैं। आप का कॉन्स्टिट्यूशन सेक्युलर है, क्या उनका कहना है कि हमारा  कॉन्स्टिट्यूशन सेक्युलर नहीं है वह यह कहना चाहते है?

कांग्रेस का प्रयास है कि हम हरेक व्यकि को आज़ादी महसूस कराएं। हम गांधी के विचारों का पुरजोर समर्थन करते हैं और यह जो भी कानून लाएंगे उसका विरोध करेंगे। अभी पंजाब सरकार ने विधानसभा से इसके खिलाफ रेसोल्यूशन पास किया है। देश में यह चल पड़ेगा इनकी सहयोगी सरकारें भी CAA के खिलाफ इनका विरोध करेंगी। नायक ने कहा कि आगे कांग्रेस की सरकार आएगी तो भविष्य में हम इसपर विचार करेंगे और उचित निर्णय लेंगे। पिछले कुछ चुनाव में BJP को हार का मुह देखना पड़ा। उनके सहयोगी दल भी उनका साथ छोड़ रहे है क्योंकि लोकतंत्र में तानाशाही रुख के लिए जगह नहीं है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आप दो टर्म सरकार में रहे हैं, आप कांग्रेस से क्या सवाल करना चाहते है। आप बेरोजगारी पर बात करिये आप भ्रष्टाचार पर बात करिये। आप किसानों के मुद्दे पर बात करिये, आज पूरा UP सारी समस्या से ग्रस्त है यहाँ आवारा पशु का मामला है। धान किसानों और गन्ना किसानों का मसला है, रोज रेप और हत्या हो रही है। सांसद और विधायक बलात्कार के आरोपी बन रहे हैं, इस पर बात विचार करिये। आप को व्यवस्था पर बात करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आप ने कितने लोगों को रोजगार दिया है। आज की इकॉनमी की क्या हालत है उस पर बात करिये। आप बार-बार किसी एक फैमिली की बात क्यों करते है? देश की जनता आप का राजनीतिक लक्ष्य होना चाहिए जिसको आप भूल गए हो।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!