Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Feb, 2020 09:59 AM
उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करके कहा योगी राज में उत्तर प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करके कहा योगी राज में उत्तर प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। योगी सरकार के तीन साल के कार्य काल में पूरी तरह रोज़गार देने के मामले में फेल साबित हुई है। उनके सब वादे झूठे साबित हुए है।
प्रियंका गांधी ने कहा सरकार का काम होता है कि युवाओं को नौकरियां दें, लेकिन भाजपा सरकार इस पर कोई कार्य नहीं कर रही है। मंत्री ने विधानसभा में जवाब देकर कहा कि पिछले दो साल में 12.5 लाख पंजीकृत बेरोजगार बढ़ गए। अब बीजेपी वालों के नकली दावों को देखिए और उनकी हकीक़त देखिए। युवा बुरी तरह परेशान है। लेकिन सरकार को इसकी कोई चिन्ता नही है। लखनऊ कचहरी में हुए बम से हमले का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कोई सुरक्षित नही है।