Edited By Pooja Gill,Updated: 19 Oct, 2023 10:25 AM

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस दौरे पर आएगे। सीएम जहां बागला डिग्री कॉलेज के मैदान में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुचेंगे और 105 करोड़ के लोकार्पण व 71 करोड़ के कामों के...
UP News (सूरज मौर्य): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस दौरे पर आएगे। सीएम जहां बागला डिग्री कॉलेज के मैदान में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुचेंगे और 105 करोड़ के लोकार्पण व 71 करोड़ के कामों के शिलान्याय करेंगे। सीएम योगी आज दोपहर 12 बजे हाथरस में पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।

बता दें कि आज सीएम योगी हाथरस दौरे पर आएंगे और लोगों को 176 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का तोहफा देंगे। मुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में आएगे और कार्यक्रम के बाद 105 करोड़ 77 लाख रुपये के 117 कामों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 71 करोड़ 51 लाख रुपये के 97 कामों का शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण के लिए तय किए गए 117 कार्यों में से 34 कार्य आवास-विकास परिषद आगरा, 25 कार्य पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न विभागों के शामिल हैं। साथ ही शिलान्यास के 97 कार्यों में सी एंड डीएस के 57 कार्य, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के 11 कार्य, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के सात, नगर पालिका सिकंदराराऊ के सात, डूडा के पांच सहित विभिन्न विभागों के विभिन्न कार्य शामिल हैं।

सीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। आगरा, कन्नौज, बरेली सहित अन्य जनपदों से पुलिस फोर्स बुलाई गई है और 1000 से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, दो कंपनी पीएसी भी तैनात किए गए है।

जाने मिनट टू मिनट कार्यक्रम
सुबह 10.55 बजे - लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से रवाना होंगे।
सुबह 11.40 बजे - आगरा खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
सुबह 11.45 बजे - आगरा खेरिया एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से हाथरस के लिए रवाना होंगे।
सुबह 11.55 बजे - बागला कॉलेज क्रीड़ा स्थल पहुंचेंगे।
दोपहर 12 बजे - कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
दोपहर 12 से 1 बजे तक नारी वंदन महिला सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।
दोपहर 1.05 बजे - हेलीपैड पहुंचेंगे।
दोपहर 1.10 बजे - हेलीकॉप्टर से अलीगढ़ रवाना होंगे।