जयप्रकाश नारायण की जयंती पर CM योगी ने प्रतिमा का किया अनावरण

Edited By Ramkesh,Updated: 11 Oct, 2022 01:51 PM

cm yogi unveiled the statue on jayaprakash narayan s birth anniversary

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न' जयप्रकाश नारायण (जेपी) के गांव सिताब दियारा, बिहार में उनकी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे। पहले जनसभा को सीएम योगी...

बलिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न' जयप्रकाश नारायण (जेपी) के गांव सिताब दियारा, बिहार में उनकी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे। पहले जनसभा को सीएम योगी ने संबोधित किया। जयप्रकाश नारायण की मूर्ति अनावरण के बाद सीएम योगी ने विरोधियो पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने सत्ता के मोह में जयप्रकाश नारायण को भूल गई थी। उन्होंने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया। आजादी के आंदोलन में गांधी जी ने बिहार के चंपारण से आंदोलन की शुरुआत की थी।

सीएम योगी ने कहा कि गांधी और  जयप्रकाश नारायण के विचारों को पीएम मोदी आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि  मोदी जी नेतृत्व में गरीबों का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों को उज्जवला योजना के तरह गरीबों को सिलेंडर देने का काम किया है। मोदी बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को देने का काम किया। जो नारा लोहिया और जयप्रकाश नारायण ने किया आज उन्हीं के मार्ग पर चल कर मोदी जी देश को विकास के मार्ग पर ले जा रही है। उन्होंने कहा मैंने बिहार सरकार से कई बार आग्रह किया कि नदियों से जल मार्ग के माध्यम से यात्रा को बनाय जाय जिसे बाढ़ की समस्या से मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 5 से 6 जिले हैं बाढ़ आती है। जल्द ही उसे भी दूर कर लिया जाएगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण के नाम पर जो लोग पाला बदल कर बिहार की कुर्सी पर बैठे है ऐसे लोगों से बिहार की जनता को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुद को जयप्रकाश नारायण, गांधी का अनुवाई बताने वाले आज कांग्रेस की गोदी में जा कर बैठे हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!