CM योगी ने 6 IPS अधिकारियों का किया तबादला, प्रयागराज के नये SSP बने सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी

Edited By Ajay kumar,Updated: 08 Sep, 2020 06:42 PM

cm yogi transfers 6 ips officers tripathi becomes new ssp of prayagraj

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रयागराज में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित पर निलंबन की सख्त कार्रवाई करने के साथ ही सरकार ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह अधिकारियों का तबादला कर दिया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रयागराज में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित पर निलंबन की सख्त कार्रवाई करने के साथ ही सरकार ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह अधिकारियों का तबादला कर दिया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार और अनियमितिता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। दीक्षित को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया है जबकि उनके स्थान पर सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को संगम नगरी का नया एसएसपी और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया है। त्रिपाठी अब तक लखनऊ में पुलिस उप आयुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर थे। 

1. गोरखपुर में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे श्रीमती पुष्पांजलि को डीआईजी रेलवे बनाकर लखनऊ भेजा गया है।
2. पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर मनोज कुमार को डीआईजी पीएसी लखनऊ अनुभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। 
3. डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना गोरखपुर गंगा नाथ त्रिपाठी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ का डीआईजी बनाया गया है। 
4.  पुलिस अधीक्षक सतकर्ता अधिष्ठान सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का तबादला पुलिस उप महानिरीक्षक प्रयागराज बनाया गया है। 
5. पुलिस अधीक्षक सतकर्ता अधिष्ठान अखिलेश कुमार निगम का तबादला पुलिस अधीक्षक विशेष अनुसंधान शाखा सहकारिता लखनऊ के पद पर किया गया है।
6. एटीसी सीतापुर के पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय को लखनऊ का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!