'माफिया पर करें कड़ी कार्रवाई', कानून व्यवस्था समीक्षा में बोले CM Yogi, अधिकारियों को दिए ये अहम निर्देश

Edited By Purnima Singh,Updated: 21 Jun, 2026 09:56 AM

cm yogi has issued instructions for strict action against the mafia

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए माफिया पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। आयुक्त सभागार में जनपद झांसी के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसको सुदृढ़ बनाए जाने के लिए...

झांसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए माफिया पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। आयुक्त सभागार में जनपद झांसी के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसको सुदृढ़ बनाए जाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। 

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में अवैध खनन, गो तस्करी, भू माफिया, शराब माफिया पर कड़ी कार्रवाई की जाए। योगी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अकेला ऐसा राज्य है जहां खनन नीति बनाई गई है। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संवाद किए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा करने से विकास को गति मिलती है। 

उन्होंने नए कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराए जाने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी गौरांग राठी द्वारा शुरू की गई 'जनसंवाद' पहल को प्रदेश स्तर तक लागू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सचिव के समक्ष वीडियो कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से 'जनसंवाद' की जानकारी दिए जाने का सुझाव दिया, ताकि अन्य जिलों में भी इस पहल को प्रारंभ कराया जा सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!