उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर: CM Yogi Adityanath

Edited By Purnima Singh,Updated: 14 Jun, 2026 05:26 PM

uttar pradesh steadily advancing on the path of progress says yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है और उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश से गुंडे और माफिया पलायन कर चुके हैं तथा आजमगढ़ की पहचान भी पूरी तरह...

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है और उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश से गुंडे और माफिया पलायन कर चुके हैं तथा आजमगढ़ की पहचान भी पूरी तरह बदल चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 955 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले आजमगढ़ की पहचान आतंकवाद, माफियाओं और अपराधियों के कारण होती थी, लेकिन आज यह जनपद विश्वविद्यालय, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, फोरलेन कनेक्टिविटी, हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय और ब्लैक पॉटरी जैसी उपलब्धियों के लिए जाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हर गरीब को आवास, शौचालय, बिजली और सुरक्षा उपलब्ध कराने का अभियान चलाया गया है। महाराजा सुहेलदेव के शौर्य का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को अपनी गौरवशाली विरासत और राष्ट्रनायकों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि नया भारत गुलामी के प्रतीकों को स्वीकार नहीं करेगा और देश की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहराइच में विदेशी आक्रांता सालार मसूद के बजाय महाराजा सुहेलदेव के नाम पर भव्य स्मारक का निर्माण कराया गया है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन दलों ने वर्षों तक प्रदेश पर शासन किया, वे विकास, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित कार्य नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और भारत आज विश्व मंच पर नई पहचान बना रहा है।        

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!