यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर सीएम योगी ने किया नमन, कहा- समाज के पुनर्निर्माण में कल्याण सिंह का अविस्मरणीय योगदान

Edited By Ramkesh,Updated: 05 Jan, 2025 11:44 AM

cm yogi paid tribute to former up chief minister kalyan singh

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रविवार को कहा कि उनका समाज के पुनर्निर्माण में अविस्मरणीय योगदान है। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया मंच...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रविवार को कहा कि उनका समाज के पुनर्निर्माण में अविस्मरणीय योगदान है। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में सुशासन के संस्थापक, श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदू​त, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी' का समाज के पुनर्निर्माण में अविस्मरणीय योगदान है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (कल्याण सिंह) अपने जीवन का एक-एक क्षण समाज व राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया था। सेवा, सुशासन और सामाजिक न्याय हेतु सदैव समर्पित रहे पद्म विभूषण श्रद्धेय ‘बाबूजी' की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!'' उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा ‘‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित आदरणीय कल्याण सिंह जी को जयंती पर श्रद्धापूर्ण नमन! मौर्य ने कहा, ‘‘बाबूजी का जीवन उनके सिद्धांतों, निडरता एवं लोक सेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक रहा। उनका ‘न कोई पछतावा, न कोई पश्चाताप, न कोई दुःख, न ही कोई शोक' का मूलमंत्र उनकी गंभीरता तथा आत्मिक सत्यता का प्रतीक रहने के साथ-साथ हम सभी का राष्ट्रोत्थान व सांस्कृतिक पुन:जागरण के प्रति मार्गदर्शन करता रहेगा।

 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘श्री राम मन्दिर आंदोलन के अग्रदूत, सेवा, सुशासन और सामाजिक न्याय के प्रतीक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी' की जयंती पर कोटि कोटि नमन।” पाठक ने कहा, “बाबूजी का राष्ट्र एवं भगवान श्रीराम के प्रति समर्पित जीवन हम सभी को राष्ट्र सेवा एवं धर्मसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नायक, सादगी एवं सरलता की प्रतिमूर्ति एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी' जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोट नमन। कल्याण सिंह जी जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए सदैव स्मरण रहेंगे।'' उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का जन्म पांच जनवरी 1932 को अलीगढ़ जिले में हुआ था और 21 अगस्त 2021 को उन्होंने अंतिम सांस ली। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!