mahakumb

बागपत में CM योगी ने किया 351 करोड़ की 281 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, ‘विकास और विरासत का संगम’

Edited By Mamta Yadav,Updated: 13 Feb, 2025 01:59 AM

cm yogi inaugurated foundation stone of 281 schemes worth 351 crores

उत्तर प्रदेश में बागपत के छपरौली कस्बे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को किसान मसीहा व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व़ चौधरी अजित सिंह की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद में 351 करोड़ से बनने वाली लगभग 281...

Baghpat News: उत्तर प्रदेश में बागपत के छपरौली कस्बे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को किसान मसीहा व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व़ चौधरी अजित सिंह की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद में 351 करोड़ से बनने वाली लगभग 281 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। जनपद के छपरौली कस्बे में श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का विधि विधान के साथ बुधवार को अनावरण किया। उनके साथ कौशल विकास एवं उद्यमशीलता व शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार चौ. जयन्त सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने जहां एक तरफ विपक्षी राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए विकास विरोधी बताया, वहीं उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकासपरक योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है, जिसके तहत प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हो रहा है।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था में देश के लिए एक मॉडल बन चुका है। जल्द ही प्रदेश को 60,290 नए पुलिस कार्मिक मिलेंगे, जिनकी निष्पक्ष परीक्षा और चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बेटियों की सुरक्षा के लिए 20% पदों पर अनिवार्य भर्ती लागू है। मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चाबी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर गरीब को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस ऐतिहासिक दिन पर माघ पूर्णिमा, संत रविदास जयंती और चौधरी अजीत सिंह जी की जयंती का शुभ अवसर भी था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्लभ संयोग है कि इस पावन धरा पर हमें एक ऐसे महान नेता की प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य मिला, जिन्होंने भारत के अन्नदाता किसानों की बेहतरी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि बागपत में नई परियोजनाओं का सिलसिला लगातार जारी रहेगा और आने वाले वर्षों में यह जनपद एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था अब एक मिसाल बन गई है। प्रदेश में हर नागरिक, व्यापारी और बेटी सुरक्षित महसूस कर रही है। 60290 नए पुलिस कर्मियों की भर्ती की जा रही है, जिसमें बेटियों के लिए 20% अनिवार्यता तय की गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़े बागपत में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना के लिए योजना पर कार्य जारी है। यह क्षेत्र औद्योगिक विकास में एक नया आयाम स्थापित करेगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!