CM योगी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर जताया दुख, कहा- उनकी सेवाओं को सदैव रखा जाएगा याद

Edited By Pooja Gill,Updated: 26 Apr, 2023 08:58 AM

cm yogi expressed grief over the demise of former

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने कहा...

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे, उन्होंने समाज के गरीब, कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष किया। सीएम ने कहा कि, पंजाब के मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार के मंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।

PunjabKesari

अखिलेश यादव ने किया गहरा शोक व्यक्त
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा है कि, ‘देश के वरिष्ठ राजनेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, अत्यंत दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करे। भावभीनी श्रद्धांजलि।’

PunjabKesari

मायावती ने जताया दुख
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी है और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मायावती ने कहा कि, ‘काफी लंबा सम्मानित राजनीतिक सफर तय करने वाले शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन की खबर अति-दुखद। उनके परिवार व समस्त अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदना।’

PunjabKesari

प्रकाश सिंह बादल 5 बार रहे चुके पंजाब के सीएम
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार (25 अप्रैल) की शाम को आखिरी सांस ली। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 95 साल के प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। प्रकाश सिंह बादल ने 2022 में पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ा था। अपने राजनीतिक करियर में पहली बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अधिक उम्र के कारण वह ये चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे, लेकिन सुखबीर बादल के कहने और पंजाब में अकाली दल की दयनीय स्थिति के बाद प्रकाश सिंह बादल चुनावी मैदान में उतरे थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!