Edited By Pooja Gill,Updated: 07 Jun, 2025 09:09 AM

Bakrid 2025: आज देशभर में बकरीद का पवित्र त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस त्यौहार पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं...
Bakrid 2025: आज देशभर में बकरीद का पवित्र त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस त्यौहार पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ये त्यौहार सभी को मिलजुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने इस त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए कहा है।
देशभर में मनाया जा रहा बकरीद का त्यौहार
आज यानी शनिवार 7 जून 2025 को बकरीद का पवित्र त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। कई दिन पहले से ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई। आज सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा की जा रही है। इसके बाद लोग कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों को याद कर रहें है।
निभाई जाएगी कुर्बानी की रस्म
नामाज अदा करने के बाद लोग अपने घरों में वापस लौटकर कुर्बानी की रस्म निभाएंगे। मस्जिदों और घरों में बकरीद की तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई। इस शुभ अवसर पर नमाज़ पढ़ने के लिए अलग-अलग मस्जिदों में समय भी निर्धारित किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार और अन्य राज्यों ने बकरीद को लेकर एडवाइजरी जारी कर लोगों से नियमों का पालन करने को कहा है। कहीं भी खुले स्थान या सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाई गई है। लोगों से कुर्बानी से जुड़े नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।