CM योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद को देंगे 877 करोड़ की सौगात, प्रबुद्ध सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Edited By Pooja Saini,Updated: 22 Nov, 2022 07:01 PM

cm yogi adityanath will give a gift of 877 crores to ghaziabad today

जिले के कवि नगर रामलीला मैदान में आज शाम 5:00 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध वर्ग  सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नगर निकाय चुनाव से पहले जिले को करीब 877 करोड़ की लागत की करीब 755 परियोजनाओं की सौगात देंगे।

गाजियाबाद (संजय मित्तल) : जिले के कवि नगर रामलीला मैदान में आज शाम 5:00 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध वर्ग  सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नगर निकाय चुनाव से पहले जिले को करीब 877 करोड़ की लागत की करीब 755 परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भारी संख्या में भीड़ होने की संभावना है। जिसे लेकर पुलिस ने पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद इंतजाम किए हुए हैं। इसी कड़ी में पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी को उनके घर पर ही नजरबंद किया गया है।

प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री 877 करोड़ की देंगे सौगात
सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 5:00 बजे जिले में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नगर निकाय चुनाव से पहले ही करीब 877 करोड़ की लागत की करीब 755 परियोजनाओं की सौगात गाजियाबाद को देने वाले हैं। जिसके तहत 509.55 करोड़ की 409 परियोजनाओं का लोकार्पण और 368.28 करोड़ की 346 परियोजनाओं के शिलान्यास का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भारी संख्या में भीड़ होने की संभावना है। जिसे लेकर पुलिस ने पूरी तरह से सुरक्षा की व्यवस्था किए हुए हैं।

पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष को उनके घर पर ही किया नजरबंद
प्रशासन ने पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी ने जब आज अपने घर के बाहर अचानक पुलिस बल देखा तो उन्होंने पुलिस कर्मियों से इसकी जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि जिले में आज मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। इसलिए आला अधिकारियों के निर्देश पर आपको हाउस अरेस्ट ही किया गया है। जैसे ही उन्होंने यह सुना तो वह आग बबूला हो गई और पुलिसकर्मियों को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि क्या हम आतंकवादी है ? क्या हम देश द्रोही है ? क्या मुख्यमंत्री जी को शिक्षा के मुद्दे से डर लगता है। सीमा त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठी है। तमाम बच्चों के अभिभावक परेशानी का सामना कर रहे हैं। इनकी आवाज उठाने के लिए पेरेंट्स एसोसिएशन आगे आई तो एसोसिएशन की भी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। आज मुख्यमंत्री के सामने पेरेंट्स एसोसिएशन अपने कुछ मुद्दे ना रख दे। इसीलिए प्रदेश सरकार के इशारे पर उन्हें उनके घर पर ही नजरबंद किया गया है।

PunjabKesari

10,000 से ज्यादा लोगों के उपस्थित रहने की उम्मीद

भाजपा गाजियाबाद संगठन से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ प्रशासन और पुलिस द्वारा आज के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के लिए जोर-शोर से तैयारिया की गई हैं। कवि नगर रामलीला मैदान में एक बड़ा पंडाल लगाया गया। जिसमें डॉक्टर ,इंजीनियर, अधिवक्ता साहित्यकार और व्यापारी वर्ग समेत करीब 10,000 से ज्यादा लोग उपस्थित रहने की उम्मीद है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर गाजियाबाद प्रशासन और पुलिस पूरी तरह चौकस है। कवि नगर मैदान में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त पुलिस और प्रशासन के द्वारा किया गया है। पड़ोस के जिलों बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर से भी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा में तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री आज जहां सेतु निगम द्वारा निर्मित किये गए हिडन पुल और गाजियाबाद शहर से विजय नगर इलाके को जोड़ने वाले धोबी घाट आरओबी जैसी बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वही प्रधानमंत्री आवास योजना के 480 भवन जो प्रताप विहार इलाके में बनेंगे उसका शिलान्यास करेंगे। वही लोनी में सीवरेज प्लान और मुरादनगर पेयजल योजना जैसी जनहित की योजनाओं का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री इस दौरान करेंगे ।

कुछ इस प्रकार से होगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 4:35 पर गौतम बुद्ध नगर विश्वविद्यालय से हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे।
4:50 पर गाजियाबाद पुलिस लाइन में उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा।
वहां से 5:00 बजे वह कवि नगर रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
शाम 6:30 बजे तक मुख्यमंत्री प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित, परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे ।
शाम 6:30 से 6:45 बजे तक जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
शाम 6:45 पर मुख्यमंत्री रामलीला मैदान से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे ।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!