जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में सिविल डिफेंस की होगी स्थापना: चेतन चौहान

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Jan, 2020 04:35 PM

उत्तर प्रदेश सरकार के सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान रविवार को सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सिविल डिफेंस द्वारा सर्किट हाउस सभागार में नागरिक सुरक्षा कोर की विभागीय समीक्षा बैठक में बतौर...

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान रविवार को सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सिविल डिफेंस द्वारा सर्किट हाउस सभागार में नागरिक सुरक्षा कोर की विभागीय समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं बैठक में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
PunjabKesari
बता दें कि उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की प्रादेशिक विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश के सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान के साथ प्रमुख सचिव राजन शुक्ला, सयुंक्त निदेशक एवं आईजी अमिताभ ठाकुर समेत जिलों के एडीसी और चीफ वार्डन शामिल हुए। वहीं  इस बैठक में न सिर्फ पूर्व में हुए विभागीय कार्यों की समीक्षा हुई बल्कि सिविल डिफेंस के वार्डनों की विभिन्न समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
PunjabKesari
'सिविल डिफेंस' के विस्तार के लिए प्रस्ताव पारित
बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए मंत्री ने कहा कि सिविल डिफेंस एक ऐसा संगठन है जो निःस्वार्थ लोगों की सेवा करता आ रहा है। फिलहाल यह संगठन केवल 15 जनपदों में चल रहा है और बाकी सभी जिलों में सिविल डिफेंस के विस्तार के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में सिविल डिफेंस की स्थापना की जाएगी। चौहान ने कहा कि सिविल डिफेंस के वार्डन जान जोखिम में डालकर हिंसा, जातीय हिंसा, सड़क हादसे, कावड़ मेला, सेना भर्ती, पुलिस भर्ती समेत कई मामलों में शांति बनाए रखने का काम कर रहे हैं।

होमगार्डों के मानदेय में वृद्धि
पत्रकारों द्वारा पूछे गए कि होमगार्डों को निकाल दिया जाएगा के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी होमगार्ड को नौकरी से नहीं निकाला गया है। हालांकि सभी शासन स्तर से होमगार्डों के मानदेय में वृद्धि की गई है। होमगार्डों का मानदेय 300 से बढ़ाकर 702 रुपये कर दिया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!