बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गैंग के मुख्य शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

Edited By Ajay kumar,Updated: 19 Nov, 2019 10:24 AM

chief shooter of bahubali mla mukhtar ansari gang killed in police encounter

मऊ जिले में जनपद पुलिस ने मुख्तार गैंग के सक्रिय शूटर हरिकेश यादव उर्फ मास्टर को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ की खबर मिलते ही आजमगढ मंडल के डीआईजी मनोज तिवारी मऊ जनपद पहुचे और पुरे घटना क्रम का जायजा लिया।

मऊ: मऊ जिले में जनपद पुलिस ने मुख्तार गैंग के सक्रिय शूटर हरिकेश यादव उर्फ मास्टर को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ की खबर मिलते ही आजमगढ मंडल के डीआईजी मनोज तिवारी मऊ जनपद पहुचे और पुरे घटना क्रम का जायजा लिया। इसके बाद बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश मुख्तार गैंग का सक्रिय शूटर है, जो गैंग में नये बदमाशों को ट्रेनिंग देकर भर्ती करने का काम करता था।

आजमगढ मंडल के डीआईजी मनोज तिवारी ने मुठभेड़ कांड के बाद बताया कि खूंखार हिस्ट्रीसीटर अपराधी हरिकेश यादव उर्फ मास्टर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ, जिसके बाद इसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसका पूर्वाचल में मास्टर के रुप में काफी नाम था। इसके कई अपराधियों को प्रशिक्षित किया है। लूट, हत्या, भाड़े पर हत्या, डकैती इसका मुख्य पेशा बताया जाता है। इसके ऊपर 34 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। पूर्वाचल के कई जनपदों में वांछित रहा है। कई घटनाओं में शामिल रहा है। 

सोमवार को बैंक लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था कि पुलिस पार्टी के ऊपर फायर किया। जिसके बाद मुठभेड़ में मारा गया। मृतक बदमाश एक लाख का इनामियां है और गैंगेस्टर है। इस जनपद का सबसे दुर्दान्त और वांछित अपराधी है। यह माफिया के लिए भाड़े पर हत्या करने का काम करता था। यहां के सबसे एक्टिव मुख्तार गैंग का प्रमुख शूटर है। कई माफियाओं के लिए काम करता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!