'रमेश बिधुड़ी को जूते मारे जाने चाहिए', BJP नेता के विवादित बयान पर चंद्रशेखर आजाद का रिएक्शन

Edited By Purnima Singh,Updated: 05 Jan, 2025 07:12 PM

chandrashekhar azad s reaction on the statement of bjp leader

भाजपा नेता और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रमेश बिधुड़ी एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में बने हुए हैं। विवादों से घिरे रमेश बिधुड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली विधानसभा...

लखनऊ : भाजपा नेता और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रमेश बिधुड़ी एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में बने हुए हैं। विवादों से घिरे रमेश बिधुड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वह क्षेत्र की सड़कों को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के ‘गाल’ जैसी बना देंगे। बीजेपी नेता के इस बयान पर देशभर के राजनेताओं की प्रतिक्रयाएं सामने आ रही हैं। अब इसपर नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिक्रिया आई है।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, 'यह बहुत घटिया और ओछी टिपण्णी है। जिस सांसद ने यह टिप्पणी दी है। पहले भी उन्होंने ऐसी बात की है। यह राजनीति का गिरता हुआ स्तर है। राजनीति में ऐसी बयानबाजी की कोई जगह नहीं है। ऐसी टिप्पणी से महिलाएं उनसे खुश नहीं हुई हैं। ऐसी टिपण्णी करने पर उनको जूते मारे जाने चाहिए। बीजेपी को ऐसी टिप्पणी के लिए उनसे जवाब पूछना चाहिए।'
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!