बुलन्दशहर: TOP-10 अपराधी की 41 लाख रूपए की संपत्ति कुर्क, DM के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

Edited By Mamta Yadav,Updated: 24 Nov, 2022 11:49 PM

bulandshahr top 10 criminal s property worth rs 41 lakh attached

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के डिबाई कस्बे में जुआ और सट्टॉ का संचालन करने वाले जिले के टाप टेन अपराधी की 41 लाख रुपए की सम्पत्ति को कुर्क कर राज्य सरकार की सम्पत्ति घोषित कर दिया गया है।


बुलन्दशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के डिबाई कस्बे में जुआ और सट्टॉ का संचालन करने वाले जिले के टाप टेन अपराधी की 41 लाख रुपए की सम्पत्ति को कुर्क कर राज्य सरकार की सम्पत्ति घोषित कर दिया गया है।       
PunjabKesari
जिलाधिकारी बुलन्दशहर सीपी सिंह ने गुरूवार को बताया कि कस्बा डिबाई के मोहल्ला नमक मंडी निवासी दीपक कुमार ने जुआ सट्टा के अवैध कारोबार से अर्जित की गयी संपत्ति से 80.15 वर्ग मीटर में एक मकान का निर्माण कराया था जिसकी कीमत लगभग 41 लाख रुपए आंकी गई है। उनके आदेश पर आज तहसीलदार डिबाई, क्षेत्राधिकारी डिबाई एवं प्रभारी निरीक्षक थाना डिबाई द्वारा इस मकान को गैंगस्टर अधिनियम की धारा-14(1)के तहत कार्यवाही करते हुये जब्त किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दीपक जिले का टाप 10 अपराधी है तथा इस पर जिले के विभिन्न थानों में दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!