बुलंदशहर पुलिस पर लटकी तलवार, दरोगा सहित 8 के खिलाफ हत्या की FIR

Edited By Umakant yadav,Updated: 17 Apr, 2021 05:30 PM

bulandshahr police hangs against talwar daroga 8 against murder

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के छतारी के गांव चौढेंरा के जंगल में कल आम के बाग में पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने के बाद उसके परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार दरोगा सहित 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बुलन्दशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के छतारी के गांव चौढेंरा के जंगल में कल आम के बाग में पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने के बाद उसके परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार दरोगा सहित 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।       

छतारी के गांव चौंढेरा निवासी विक्की लाश मिलने के बाद दो घण्टे तक हंगामा चलता रहा था। युवक के पिता ने पुलिस पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया था। विक्की के पिता ने बताया कि पांच अप्रैल को गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की अपहरण को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें विक्की को नामजद किया था। इसके बाद पुलिस ने 11 अप्रैल को विक्की और युवती को बरामद कर लिया था। विक्की तभी से पुलिस हिरासत में था।

मृतक युवक के पिता ने बताया कि, शुक्रवार को विक्की का शव गांव के समीप आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। घण्टों तक चले हंगामे के बाद विक्की के पिता की तहरीर पर चौकी इंचार्ज राज कुमार मिश्रा के अलावा 8 के खिलाफ हत्या व षड्यंत्र करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में विवेचना शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!