Breaking


mahakumb

दबंगों की हैवानियत : महिला के पहले फाड़े कपड़े, फिर नंगा कर बेल्ट और लाठी-डंडों से पीटा, वजह जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Edited By Purnima Singh,Updated: 16 Mar, 2025 02:09 PM

brutality of bangas first tore the clothes of the woman then beaten

उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। होली वाले दिन तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर परेशान एक महिला ने दबंगों से उसे बंद करने को कहा, तो पहले दबंगों ने उसके कपड़े फाड़े और फिर उसे नंगा करके उसकी लाठी-डंडों से बड़ी बेरहमी से पिटाई कर...

आगरा : उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। होली वाले दिन तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर परेशान एक महिला ने दबंगों से उसे बंद करने को कहा, तो पहले दबंगों ने उसके कपड़े फाड़े और फिर उसे नंगा करके उसकी लाठी-डंडों से बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तफ्सील से जानें पूरा मामला 
पूरा मामला आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव नाई की सराय का है। महिला का कहना है कि वह 5 बजे शुक्रवार को अपने घर से प्लॉट पर आई थी। जहां पड़ोस में मेरे ही परिवार के लोग तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। प्लॉट में पशु बंछे थे और डीजे की आवाज सुनकर भड़क रहे थे। जिससे दूध निकालने में परेशानी हो रही थी। इसलिए डीजे की आवाज कम करने के लिए कहने गई थी। तभी वहां मौजूद 4 लोगों ने उसके साथ बदसलूकी की। दबंगों ने उसके कपड़े फाड़े और फिर उसे नंगा करके उसकी बेल्ट और लाठी-डंडों से बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी। 

पुलिस ने नहीं की कोई मदद 
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसने इस घटना की जानकारी डायल 112 पर दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बिना कोई एक्शन लिए वापस चली गई। इसके बाद जब थाने जाकर महिला ने शिकायत की तो वहां से भी उसे भगा दिया गया। 

महिला की हो रही बदनामी 
महिला की शिकायत पर ऊदल सिंह, रूबी, कुंदन और अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि महिला का कहना है कि जब उसके साथ मारपीट हुई तो वह चौकी मुढ़ी चौराहा और थाना खंदौली में शिकायत करने गई थी, लेकिन वहां उसकी एक नहीं सुनी गई। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद उसकी बदनामी हो रही है।


 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!
News Hub