इकलौती बहन को भाई ने कुल्हाड़ी से काट डाला, बोला- प्रेमी से करती थी रात भर बात

Edited By Ramkesh,Updated: 26 Aug, 2023 03:27 PM

brother cut the only sister with an axe

Brother cut the only sister with an axe कौशांबी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर दो सगे भाइयों ने अपनी सगी बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला। बताया जा रहा है कि बहन का सिर्फ इतना दोष था कि वह किसी गैर बिरादरी लड़के से प्यार करती...

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर दो सगे भाइयों ने अपनी बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला। बताया जा रहा है कि बहन का सिर्फ इतना दोष था कि वह किसी गैर बिरादरी लड़के से प्यार करती थी। जब इस बात की जानकारी भाईयों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया।  प्रेमी के प्यार में पागल बहन भाई से छिपकर प्रेमी से बात करती थी। बीती रात भी बात कर रही थी इसे लेकर भाई बहन में कहा सुनी हो गई। गुस्साए भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला। उसके बाद खुद ही थाने जाकर हत्या की जानकारी दी। यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया।


 गैर बिरादरी लड़के से किशोरी का चल रहा था प्रेम प्रसंग 
जाकारी के मुताबिक मामला सराय अकिल थाने क्षेत्र के एक गांव की है। जहां पर पटेल बिरादरी की 15 वर्षीय एक किशोरी का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक धोबी बिरादरी के लड़के से चल रहा था। दोनों छिपकर मिलते थे और फोन पर बातचीत करते थे। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर वालों ने किशोरी को दिल्ली में रहने वाले उसके चाचा के यहां भेज दिया था। लेकिन कुछ दिन के बाद ही किशोरी अपने चाचा के साथ गांव वापस आई थी। उसके बाद अपने प्रेमी से बात कर रही थी। इस दौरान भाई ने देख लिया। जिसके बाद दोनो भाईयों ने उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद रात में अंतिम संस्कार की थी तैयारी
बताया जा रहा है कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।  लेकिन आरोपी भाई ने खुद ही घटना की जानकारी थाने पहुंच कर दी। पुलिस चौकी से तत्काल पुलिसकर्मी रात में ही मौके पर पहुंच गए। जिस कमरे में शव को रखा गया था। उसमें काफी अंधेरा था। मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। फिलहाल आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!