Braj Utsav: मथुरा में कल से शुरू होगा 11 दिवसीय ब्रज उत्सव, पहली बार होगी 'हमारे राम' की प्रस्तुति

Edited By Pooja Gill,Updated: 04 Nov, 2024 03:14 PM

braj utsav 11 day braj utsav will start

Mathura News: विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने तथा ब्रज संस्कृति और कला के संरक्षण एवं उन्नयन के लिए 11 दिवसीय ब्रजरज उत्सव का आयोजन रेलवे ग्राउंड पर 5 नवंबर से होगा। इस ब्रजरज में देश भर में बहुचर्चित...

Mathura News: विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने तथा ब्रज संस्कृति और कला के संरक्षण एवं उन्नयन के लिए 11 दिवसीय ब्रजरज उत्सव का आयोजन रेलवे ग्राउंड पर 5 नवंबर से होगा। इस ब्रजरज में देश भर में बहुचर्चित नाट्य प्रस्तुति ''हमारे राम'' का मंचन किया जाएगा। रामायण पर आधारित ''हमारे राम'' का प्रस्तुतीकरण पांच नवंबर को अभिनेता आशुतोष राणा साथी कलाकारों के साथ देंगे। इसके अलावा उत्सव में कैलाश खेर सहित देश के अनेक नामचीन कलाकार अपने हुनर का जादू दिखाने के लिए मथुरा आ रहे हैं। मथुरा में हमारे राम की प्रस्तुति पहली बार होने जा रही है।

अनेक नामचीन कलाकार दिखाएंगे हुनर
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा परंपरागत रूप से आयोजित ब्रजरज उत्सव की शुरुआत इस बार पांच नवंबर से होने जा रही है। 11 दिवसीय उत्सव में अनेक नामचीन कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर अपने हुनर दिखाएंगे। छह नवंबर को पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन, पद्मश्री मोहम्मद हुसैन का भक्ति परख कार्यक्रम, सात को हिमांशु वाजपेई का झांसी की रानी किस्सा गोई और गोपाल दास चतुर्वेदी का ब्रज संगीत, आठ को मेनका सिंह की नृत्य नाटिका राम की शक्ति पूजा, नौ को श्रीराम भारतीय कला केंद्र की नृत्य नाटिका श्रीकृष्णलीला, 10 नवंबर को स्वास्ती मेहुल का डिवोशनल यानी भक्तिपरख कार्यक्रम, 11 को डिंपी मिश्रा की मीरा पर नृत्य नाटिका, 12 को मिश्रा बंधुओं की भजन संध्या, 13 को कैलाश खेर की नाईट और 14 नवंबर को बने सिंह की राजस्थानी संध्या का आयोजन होगा।

ब्रज रज उत्सव में दिखेगा एफिल टॉवर
ब्रज रज उत्सव का समापन 15 नवंबर को कवि सम्मेलन के साथ होगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित 11 दिवसीय ब्रजरज उत्सव में हैंडीक्राफ्ट और फूड स्टॉल के साथ मनोरंजन के भी कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही उत्सव में एक जनपद एक उत्पाद की भी स्टॉल लगाई जा रही हैं। इसमें उत्तर प्रदेश के 20 जनपदों के उत्पाद नजर आएंगे। ब्रज रज उत्सव में 250 से अधिक स्थानीय कलाकार ब्रज संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। स्थानीय कलाकारों के लिए ब्रज रज उत्सव में अलग से शाम चार बजे से सात बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। प्रयास यह किया गया है कि सभी कार्यक्रमों के माध्यम से उभरती हुई प्रतिभाओं को जोड़कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाय साथ ही नये रोजगार के अवसरों का स्रजन भी युवकों के लिए हो सके। ब्रज रज उत्सव का विशेष आकर्षण 62 फीट ऊंचा एफिल टावर होगा, यह पेरिस के एफिल टावर की तरह से इस प्रकार बनाया गया है कि यह युवाओं और युवतियों का प्रथम वरीयता सेल्फी प्वाइंट बन सके। इसके अलावा चार और सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं जिनमें राधा कृष्ण की झांकी का सेल्फी प्वाइंट प्रमुख होगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!