रामलला के दरबार में पहुंचे बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम, भारतवासियों से अपील कर जताई यह इच्छा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Jan, 2021 01:16 PM

bollywood singer sonu nigam reached ramlala s temple

बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके निनास पर मुलाकात की। बता दें कि सोनू निगम रविवार देर शाम अयोध्या पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में....

अयोध्या: बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके निनास पर मुलाकात की। बता दें कि सोनू निगम रविवार देर शाम अयोध्या पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में माथा टेका। दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सोनू निगम ने कहा कि कि अयोध्या भारत का हृदय स्थल है और यहां राम मंदिर का निर्माण भारत की गरिमा का विषय है। राम मंदिर सभी को जोड़ने का काम करेगा।

सोनू निगम ने कहा कि वह अधिक समय तक दुबई व मुंबई में रहते हैं। इस बार ज्यादा समय तक मुंबई में रहना हुआ तो अयोध्या आने का सौभाग्य प्राप्त हो गया। रामलला के दर्शन कर शांति व आनंद का अनुभव हुआ है। उन्होंने कहा कि मेरी भी इच्छा है कि राम मंदिर में एक ईट रख दूं। वास्तव में यह मेरी ही नहीं समस्त भारतवासियों की इच्छा है कि वह राम मंदिर में अपना योगदान कर सकें। उन्होंने समस्त भारतवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग करें।

उन्होंने सीएम योगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उनके प्रशंसक हैं। बॉलीवुड का प्रधान केंद्र तो मुंबई ही है लेकिन यदि यूपी में भी फिल्म की शूटिंग के रास्ते खुलेंगे तो यह और भी अच्छा होगा। सोनू निगम के साथ काग्रेस नेता संजय निरुपम, फिल्म मेकर रोहित सिंह भी थे। इसके बाद सिद्ध पीठ भगवान श्री हनुमानगढ़ी के दर्शन कर निकास द्वार सीढ़ियों के रास्ते पर श्रद्धालुओं और फैन्स के साथ मोबाइल से फोटो खिंचवाई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!