UP उपचुनावों में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा: ब्रजेश पाठक बोले- CM योगी की कानून व्यवस्था की जनता कर रही प्रशंसा

Edited By Mamta Yadav,Updated: 25 Nov, 2022 08:54 PM

bjp will win the up by elections with a thumping majority brajesh pathak said

उत्तर प्रदेश के आगरा आये उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से विजयी होगी।...

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा आये उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से विजयी होगी। उन्होंने कहा कि जनता में मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजना को लेकर काफी उत्साह है और ये योजनाएं ही भाजपा को उपचुनावों में विजय दिलाएंगी।
PunjabKesari
फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर के बेटे कर्मवीर की शादी कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आगरा आये उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में चल रही कानून व्यवस्था की जनता प्रशंसा कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता के उत्साह से लग रहा है कि तीनों उपचुनावों में भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं की टोली बनायी गयी है जो जनता के बीच में जाकर काम कर रही है और खासकर आगरा नगर निगम में ‘तीन इंजन' वाली सरकार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!