आज लखनऊ दौरे पर आएंगे BJP के कार्यकारी अध्यक्ष JP नड्डा, नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर करेंगे चर्चा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Jul, 2019 08:00 AM

bjp s executive president jp nadda will be touring lucknow today

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार से 2 दिवसीय प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे। नड्डा शुक्रवार 5 जुलाई को शाम 4 बजे राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर...

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार से 2 दिवसीय प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे। नड्डा शुक्रवार 5 जुलाई को शाम 4 बजे राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम लखनऊ आगमन पर नड्डा का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। नड्डा अगले दिन 6 जुलाई को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ पार्टी द्वारा शुरू किए जा रहे सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। नड्डा लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे।

कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह लखनऊ की उनकी पहली यात्रा होगी। वर्तमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पांडेय को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए नए नाम को भी इस दौरान संभवत: अंतिम रूप दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में 12 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर चर्चा होगी। नड्डा के प्रस्तावित दौरे में प्रमुख तौर पर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी।

उन्होंने बताया कि नड्डा प्रदेश पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान और अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस बीच पार्टी सूत्रों ने बताया कि नड्डा योगी मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल और विस्तार के बारे में भी मंथन करेंगे। राज्य कैबिनेट के 3 मंत्रियों ने लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया था। सोनकर ने बताया कि नड्डा के आगमन पर उनके भव्य स्वागत और अन्य कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बता दें कि गुरुवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी के वारिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों को अन्तिम रूप दिया और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि नड्डा का एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंत्रियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। सोनकर ने बताया कि एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक लगभग डेढ़ दर्जन से भी अधिक स्थानों पर नड्डा का स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट से निकलने पर पुरानी चुंगी, कृष्णा नगर थाना मोड़, अवध चौराहा, गीता पल्ली मोड़, पकड़ी तिराहा, बंगला बाजार पुल, बुचडी ग्राउण्ड चौराहा, जेल रोड, कैंट कमाण्ड हास्पिटल, सूर्या क्लब, सैनिक भर्ती आफिस पेट्रोल पम्प, वीवीआईपी चौराहा, बापू भवन और लोक भवन सहित कई स्थानों पर नड्डा का स्वागत व अभिनन्दन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर नड्डा का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा। बाद में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारियों के साथ राज्य मुख्यालय पर बैठक करेंगे। नड्डा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भाजपा और उसके सहयोगी ने प्रदेश की 80 में से 64 सीटें जीतीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!