BJP डूबती हुई नैया है जिनको इनके रथ पर सवार होना है हो जाये: राजभर

Edited By Ramkesh,Updated: 11 Jun, 2021 11:35 AM

bjp is sinking boat rajbhar

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा भाजपा डूबती हुई नैया है जिनको इनके रथ पर सवार होना है हो जाये हम सवार नहीं होंगे। उन्होंने कहा जब चुनाव नजदीक आता है तब इनको पिछड़ो...

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा भाजपा डूबती हुई नैया है जिनको इनके रथ पर सवार होना है हो जाये हम सवार नहीं होंगे। उन्होंने कहा जब चुनाव नजदीक आता है तब इनको पिछड़ो की याद आती है। जब मुख्यमंत्री बनाना होता है तब बाहर से लाकर बना देते है। उन्होंने बताया हम इन मुद्दो के लेकर समझौता किए थे। साढ़े चार साल बीत गया एक भी काम पूरा नहीं हुआ है। अब आगामी विधानसभा चुनाव आने वाला है तो इनको पिछड़ो की याद आई है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती में पिछड़ों का हक लूटा, पिछड़ों को हिस्सेदारी न देने वाली भाजपा किस मुंह से पिछड़ों के बीच वोट मांगने आएंगी। उन्होंने कहा इनको सिर्फ वोट के लिए पिछड़े याद आते है। उन्होंने कहा हमने भागीदार संकल्प मोचा बनाया है जो भी उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराना चाहता है हम उससे गठबंधन करने को तैयार हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर से बीजेपी एक बार फिर गठबंधन की कोशिश में लगी हुई है। इस काम में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वांचल के कुछ बड़े नेताओं को लगाया है। फिलहाल राजभर बीजेपी से अलग होने के बाद लगातार हमलावर हैं। अब देखना है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में राजभर किसके साथ जाते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!