पूंजीवाद की पोषक भाजपा गरीबों की नहीं सुनती: अखिलेश

Edited By Ajay kumar,Updated: 27 Jul, 2020 07:42 PM

bjp does not listen to the poor of capitalism akhilesh

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूंजीवाद की पोषक पार्टी है जिसमें गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है।

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूंजीवाद की पोषक पार्टी है जिसमें गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है। 

अंजान आदमी पार्टी के सपा में विलय के मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के कारण लोकतंत्र के सामने जो संकट आया है उसका सामना करने एवं सपा को ताकत देने के लिए विलय का निर्णय लिया गया है। अंजान आदमी पार्टी के नेताओं का मानना है कि समाजवादी सरकार द्वारा जनहित के विकास कार्यों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर यहां आये है।       

अन्जान आदमी पार्टी के अध्यक्ष डॉ आशुतोष मिश्रा और सचिव रावेन्द्र मिश्र ने कहा कि भाजपा की जनविरोध की राजनीति तथा भाजपा सरकार की मनमानी व अन्यायपूर्ण रवैया के कारण आमजन संकट में है। भाजपा ने आर्थिक-सामाजिक विषमता पैदा की है। सछ्वाव को बिगाड़ा है। जातिवाद का नंगा नाच भाजपा कर रही है। भाजपा राज में पीड़ित की कहीं सुनवाई नहीं है। उनका मानना है कि ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर करने की ताकत सपा में ही है।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने अंजान आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को सपा का झण्डा प्रदान किया तथा लाल टोपी पहनायी गयी। इन सभी नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई। उन्होने कहा कि सपा की नीतियों से ही सामाजिक सछ्वाव एवं लोकतांत्रिक समाजवादी व्यवस्था को ताकत मिलेगी। समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता शोषित-पीड़ित वंचित तथा उपेक्षा के शिकार समाज को न्याय दिलाने की है।

यादव ने कहा कि भाजपा नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बेरोजगारी के कारण अपराधों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। भाजपा सरकार किसी भी समस्या का समाधान नहीं करना चाहती है। भाजपा के कारण ही अराजकता पैदा हो गयी है। कानून का किसी को भय नहीं है। जब स्वयं भाजपाई कानून के साथ खिलवाड़ करते है तब कानून का राज कैसे कायम हो सकता है। उन्होने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियों के कारण कारोबार चौपट हो गये हैं। भाजपा सरकार जनहित में कोई भी निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। ऐसी निकम्मी सरकार को हटाने के लिए व्यापक स्तर पर जन सहयोग की आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी ही भाजपा को सत्ता से हटाकर पुन: लोकतंत्र को स्थापित करेगी तथा आम नागरिक के साथ न्याय का रास्ता प्रशस्त करेगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!