Edited By Ajay kumar,Updated: 30 Jan, 2020 12:23 PM
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक महिला उत्पीडऩ का मामला सामने आया है। जहां पर योगी सरकार महिला उत्पीडऩ को लेकर सख्त है।
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक महिला उत्पीडऩ का मामला सामने आया है। जहां पर योगी सरकार महिला उत्पीडऩ को लेकर सख्त है। तो वहीं उसके समर्थित नगर पालिका चेयरमैन शैलेन्द्र अग्निहोत्री पलीता लगाने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं।
आपको बता दें कि मामला कन्नौज नगर पालिका पालिका के चेयरमैन शैलेन्द्र अग्निहोत्री से जुड़ा है । चेयरमैन का अपनी पत्नी से लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है लेकिन बावजूद चेयरमैन दूसरी शादी कर रहे हैं। इस बात से खफा होकर चेयरमैन की पत्नी शिप्रा ने शादी रुकवाने के लिए अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई है। अधिकारियों ने उसकी एक न सुनी। कार्रवाई न होते देख पीड़ित शिप्रा चेयरमैन के भाई की शादी में जहां चेयरमैन चोरी से दूसरी शादी कर रहा था वहां पहुंच गई। वहां पर मौजूद पुलिस ने पीड़िता को जबरन शादी समारोह से बाहर निकालकर उसको हिरासत में ले लिया।
वहीं पर पीड़िता पुलिस अधिकारियों को कोर्ट के कागज़ दिखाती रही। सत्ता के आगे नतमस्तक पुलिस अधिकारियों ने उसकी एक न सुनी। जबकि पुलिस ने पीड़िता को अपराधियों की तरह घेरे हुए है।
पीड़ित की माने तो उसकी शादी नगर पालिका चेयरमैन शैलेन्द्र अग्निहोत्री से पहले हो चुकी है। उसका आरोप है कि पुलिस के अधिकारी उसकी बात नहीं सुन रहे। उसका पति दूसरी शादी कर रहा है जबकि अभी तक उसका तलाक नहीं हुआ है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बावजूद चेयरमैन दूसरी शादी कर रहा है। उसका कहना है की अगर न्याय नहीं मिला तो वह डीएम ऑफिस में जाकर आत्महत्या कर लेगी।
वहीं मामले पर जिले के आलाधिकारियों से मीडिया ने पूछना तो उन्होंने कैमरे के सामने बोलने से इंकार कर दिया। अधिकारियों की चुप्पी से इस बात का साफ़ पता चलता है। कि बीजेपी नेता अगर महिला का उत्पीडऩ कर रहे है। तो वह मजबूर है।