Edited By Pooja Gill,Updated: 15 May, 2023 04:27 PM

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ी जीत हासिल हुई है। जिसके बाद अब बीजेपी ने मिशन 2024 के तहत लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी नेता जुट...
लखनऊः उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ी जीत हासिल हुई है। जिसके बाद अब बीजेपी ने मिशन 2024 के तहत लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी नेता जुट गए है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यूपी में तीन रैलियां आयोजित करेगें। इसी को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, जब राष्ट्र का काम जन सेवा करने में लगी है राम काज किए बिना मोहे कहां विश्राम तो बीजेपी के कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र काम और समाज सेवा के बिना कोई विश्राम नहीं है।

बता दें कि, डिप्टी सीएम ने कहा कि हमें विश्वास है बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने ट्रिपल इंजन सरकार बनाने की जो जनता से अपील की थी उसका उन्हें पूरा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि, कमल के फूल को तो पूरा हिंदुस्तान मांग रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 24 में कमल खिलाने के लिए पूरा देश खड़ा है और उस चुनाव की तैयारी में लगना हमारे अभियान का हिस्सा है। वहीं, उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, बसपा, सपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर और उन्हें नकार कर यह साबित कर दिया है कि, जनता सिर्फ बीजेपी को ही चाहती है। साथ ही अखिलेश यादव और मायावती के ट्वीट पर भी डिप्टी सीएम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बैलेट से भी बहुत जगह चुनाव हुए हैं, वहां पर भी सपा बसपा कांग्रेस हारी है, बीजेपी ने बहुत से जो बैलेट से भी चुनाव हुए है उसे जीतने में सफलता हासिल की है।

सत्तारूढ़ भाजपा ने इस चुनाव में महापौर की सभी 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद बीजेपी लोकसभा चुनाव की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्षय रखा है। इसके लिए भाजपा जुटी हुई है। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि, हर एक चुनाव का अलग पैटर्न होता है। लोकसभा चुनाव के लिए तो देश का एक-एक मतदाता मन बना कर बैठा कि, हमें देश के प्रधानमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही चाहिए। मैं कर्नाटक की बात जोड़ देता हूं 2018 में कर्नाटक का चुनाव हम हार गए थे, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में 28 सीटों में से 27 सीटें बीजेपी ने जीती थी। दुनिया में भारत की और भारत में यूपी की प्रतिष्ठा बढ़े इसीलिए हम लोग मेहनत करते हैं। उन्होंने दावा किया कि, जनता भाजपा की सरकार ही चाहती है।